Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रात 2:30 बजे धू-धू कर जली कपड़ों की दुकान, दिल्ली के पीतमपुरा में मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:36 AM (IST)

    दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कोहाट एन्क्लेव में शनिवार देर रात एक गारमेंट दुकान 'सतरंग लेडीज कॉर्नर' में भीषण आग लग गई। दमकल की 13 गाड़ियों ने ढाई घंटे की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पीतमपुरा के कोहाट एन्क्लेव में गारमेंट दुकान में आग।

    2. दमकल की 13 गाड़ियों ने ढाई घंटे में आग बुझाई।

    3. लाखों का सामान जला, कोई जनहानि नहीं हुई।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पीतमपुरा के कोहाट एन्क्लेव में शनिवार देर रात एक सतरंग लेडीज कॉर्नर नामक गारमेंट दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना रात करीब 2:30 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे।

    दमकल अधिकारियों के अनुसार, कपड़ों के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते वहां रखा काफी सामान इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

    दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अलग-अलग दिशाओं से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह करीब 5:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों और इमारतों तक फैलने से भी रोक लिया।

    हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

    यह भी पढ़ें- RML अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को नहीं मिली Fire NOC, दिल्ली HC का CPWD को कमियां दूर करने के आदेश

    खबरें और भी