Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 10 दिन में ही पूरा हुआ अगस्त में बारिश का कोटा, फिर जारी हुआ येलो अलर्ट; अल नीनो बेअसर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:30 PM (IST)

    दिल्ली में सिर्फ 10 दिनों की बारिश ने पूरे अगस्त माह का कोटा पूरा कर दिया है, जबकि मौसम विभाग ने अल नीनो के कारण कम बारिश का अनुमान लगाया था। ...और पढ़ें

    दिल्ली में अगस्त की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड। फोटो: जागरण

    दिल्ली में अगस्त की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली में 10 दिन में ही अगस्त की बारिश का कोटा पूरा

    2. कम बारिश के अनुमान के विपरीत हुई अधिक वर्षा

    3. आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मानसून को लेकर मौसम विभाग के आंकलन को धता बताते हुए दिल्ली में वर्षा लगातार अपना रंग जमाए हुए है।

    आलम यह है कि सिर्फ 10 दिन की वर्षा ने पूरे अगस्त माह का कोटा पूरा कर दिया है।सीजनल वर्षा भी सरप्लस में आ गई है। आने वाले दिनों में भी अभी और अच्छी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता।

    अगस्त का वर्षा कोटा पूरा

    गौरतलब है कि दिल्ली में अगस्त की औसत वर्षा का आंकड़ा है 233.1 मिमी जबकि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे यह आंकड़ा 234.5 मिमी पहुंच गया।

    अब अगर मानसून के अभी तक के सीजन यानी कि जून, जुलाई और 10 अगस्त तक की वर्षा पर गौर फरमाएं तो वह आंकड़ा भी सरप्लस हो गया है। अभी तक की सामान्य वर्षा है 360.4 मिमी जबकि वर्षा हो गई है 493 मिमी।

    यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस साल अल नीनो के असर के चलते मौसम विभाग ने मानसून की वर्षा सामान्य से कम ही रहने का अनुमान दिया था।

    उमस से दिल्लीवाले परेशान

    दूसरी तरफ सोमवार को भी दिल्ली में हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हवा में नमी का स्तर 64 से 100 प्रतिशत रहा। वर्षा सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 4.0 मिमी दर्ज की गई। मयूर विहार में सर्वाधिक 38.0 मिमी दर्ज हुई।

    वहीं रिज में 6.8 मिमी और लोधी रोड पर 4.8 मिमी रिकॉर्डकी गई। दिन में दिल्ली वासियों को उमस ने खासा परेशान किया और पसीना निकाला।

    16 अगस्त तक वर्षा होगी

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 अगस्त तक रोज ही बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने का भी पूर्वानुमान है। मंगलवार के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 35 डिग्री से कम ही बना रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस या सिस्टम फेलियर? जांच में उलझी 137 यात्रियों की सुरक्षा