Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में माचिस न देने पर चाकू से 29 वार करके की थी व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने चार को दबोचा

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 05:15 PM (GMT+05:30)

    जाफराबाद में माचिस न देने पर अकील अहमद की चाकू से 29 वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    वेलकम थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित : सौजन्य पुलिस

    वेलकम थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित : सौजन्य पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद इलाके में महज माचिस न देने पर एक नाबालिग ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चाकू से 29 वार करके अकील अहमद नाम के एक व्यक्ति की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग व उसके तीन साथियों को दबोच लिया है।

    करीब 10 से 12 वार नाबालिग ने किए थे। बालिगों की पहचान इमरान उर्फ चिकना, फैजान उर्फ काला, साहिल उर्फ जाकिर के रूप में हुई है। 17 वर्षीय एक नाबालिग है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

    पुलिस ने क्या बताया?

    पुलिस ने बताया कि 23 मार्च को दिन में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी अकील अहमद के रूप में हुई। पता चला कि वह गांधी नगर में कपड़ा सिलाई का काम करते थे। वारदात के वक्त काम पर जा रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चाकू के 29 निशान मिले।

    खबरें और भी

    वेलकम थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष रुपेश खत्री के नेतृत्व में एक टीम बनाई। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन व इसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कुछ संदिग्ध नजर आए। जनता कालोनी में उनके घरों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिले।

    शराब के नशे में नाबालिग समेत चार लोगों ने की थी हत्या

    टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पुलिस ने आरोपितों को जनता कॉलोनी क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपित मजदूरी का काम करते हैं। वारदात के दिन उन्होंने शराब पी हुई थी। उन्हें सिगरेट पीनी थी, माचिस नहीं थी।

    उसी दौरान उनकी नजर वहां से गुजर रहे अकील अहमद पर पड़ी। आरोपितों ने उन्हें रोक लिया और माचिस मांगने लगे। व्यक्ति ने माचिस देने से इन्कार किया तो उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद चाकू से उनके पेट, हाथ, कमर, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी।

    साथ में नशा करते थे आरोपित

    पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपित साथ में नशा करते थे। वह अपने पास में लोगों को डराने धमकाने के लिए चाकू रखते थे। फैजान पर मोबाइल झपटमारी का एक केस पहले से दर्ज है। बाकी आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है।

    यह भी पढ़ें- 'साहब मैंने हीना को मार दिया...', लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचा पति

    यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में लिफ्ट देने से इनकार करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, नशे में धुत थे दोनों आरोपी; गिरफ्तार