Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में लिफ्ट देने से इनकार करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, नशे में धुत थे दोनों आरोपी; गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 08:46 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार थानाक्षेत्र में लिफ्ट न देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। भोलानाथ नगर निवासी वंदित जैन अपनी फैक्ट्री से लौ ...और पढ़ें

    पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। फर्श बाजार थानाक्षेत्र की पांडव रोड पर लिफ्ट देने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब दो बजे भोलानाथ नगर निवासी वंदित जैन अपने पिता की फैक्ट्री से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जब वह पांडव रोड से गुजर रहे थे, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर लिफ्ट मांगी। दोनों नशे की हालत में थे तो वंदित ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने वंदित के साथ मारपीट शुरू कर दी।

    इस दौरान एक युवक ने सब्जी की ठेली पर रखा चाकू उठाकर वंदित की छाती पर वार कर दिया। चाकू थोड़ा नीचे होता तो वंदित के दिल के आर-पार हो जाता। डीसीपी शाहदरा आरपी मीणा ने बताया कि एसएचओ फर्श विहार अजय करन शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपितों की पहचान अमन नंदा और उसके रिश्तेदार उज्जवल सिंह निवासी फर्श बाजार के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: रोहिणी की झुग्गियों में भीषण आग, दो साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    यह भी पढ़ें- 51 KM लंबे सहारनपुर-हरिद्वार 6 लेन बाईपास से दिल्ली का सफर होगा आसान, ऋषिकेश को भी म‍िलेगा बड़ा फायदा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से यूपी के जिलों को भी मिलेगा फायदा, PM Modi ने भी पश्चिमी का किया जिक्र

    खबरें और भी