Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किया IGI एयरपोर्ट का दौरा, परिचालन और विस्तार कार्यों की समीक्षा की

    Updated: Sat, 09 May 2026 09:15 PM (IST)

    उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईजीआई एयरपोर्ट का दौरा कर परिचालन और विस्तार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 'जीरो वेस्ट टू लैंडफिल' नीति और टिकाऊ बुन ...और पढ़ें

    एयरपोर्ट पर यात्रियों से बात करते उपराज्यपाल। जागरण

    एयरपोर्ट पर यात्रियों से बात करते उपराज्यपाल। जागरण

    HighLights

    1. उपराज्यपाल ने आईजीआई एयरपोर्ट के परिचालन, विस्तार की समीक्षा की।

    2. 'जीरो वेस्ट टू लैंडफिल' नीति, टिकाऊ बुनियादी ढांचे की सराहना की।

    3. दिल्ली को वैश्विक वाणिज्य, पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर दिया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आइजीआइ एयरपोर्ट का दौरा कर वहां के परिचालन और विस्तार कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमानन क्षेत्र को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के विजन को रेखांकित किया और एयरपोर्ट की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।

    समीक्षा के दौरान उपराज्यपाल ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा अपनाई गई ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ नीति की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मजबूत जल संचयन संरचनाओं के साथ आइजीआइ एयरपोर्ट ने भारत में टिकाऊ बुनियादी ढांचे के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।

    राजधानी की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती

    उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली को वैश्विक वाणिज्य, पर्यटन और निवेश का केंद्र बनाने के लिए एयरपोर्ट और एयरोसिटी के इकोसिस्टम का भरपूर उपयोग किया जाना चाहिए। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय व्यवसायों को दिल्ली में अवसर मिलेंगे, बल्कि राजधानी की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
    उपराज्यपाल एयरपोर्ट के फूड कोर्ट भी गए।

    वहां उन्होंने आम यात्रियों से बातचीत की और एयरपोर्ट के अनुभव को लेकर उनका फीडबैक लिया। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के विस्तार और विकास के साथ-साथ आसपास रहने वाले निवासियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने विमानों के शोर की समस्या को हल करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रगति और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना हमारी प्राथमिकता है।

    यह भी पढ़ें- रक्सौल एयरपोर्ट पर बनेगा पटना से बड़ा रनवे, 20 महीने में शुरू होगी हवाई सेवा; नेपाल के लोगों को भी मिलेगा लाभ

    यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर के अंत तक शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सितंबर तक चलेगा टर्मिनल कंस्ट्रक्शन




    खबरें और भी