सत्य निकेतन घटना पर दिल्ली के LG ने की अहम बैठक, इमारतों की सुरक्षा को लेकर लिए गए कई निर्णय
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने की घटना पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक ...और पढ़ें
HighLights
उपराज्यपाल ने सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने पर बैठक बुलाई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली भर में इमारतों की सुरक्षा, छात्र आवास और पीजी नियमों पर चर्चा हुई।
उपराज्यपाल ने असुरक्षित इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट संस्थागत जवाबदेही तय करने और डीडीएमए के तहत एक समर्पित आपातकालीन तंत्र बनाने का निर्देश दिया, ताकि शिकायतों का तेजी से निपटारा और संकट के समय समन्वय हो सके।
शहरी विकास मंत्री से एक समिति बनाने को कहा
उन्होंने शहरी विकास मंत्री को एक समिति का नेतृत्व करने को कहा। इस समिति को पीजी दिशानिर्देशों की समीक्षा करनी है। साथ ही विश्वविद्यालयों, एमसीडी और डीडीए के माध्यम से छात्रों के लिए वैकल्पिक आवास के विकल्प तलाशने हैं।
समिति को यह भी जांचना है कि क्या डीडीए के खाली पड़े आवास स्टॉक का उपयोग छात्रों के लिए किया जा सकता है। बैठक में इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और छात्रों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
सातों मृतकों की पुलिस ने की पहचान
यह भी पढ़ें- Delhi PG Collapse: 5 मंजिला पीजी में औरैया का युवक की भी दबकर मौत, दिल्ली में रहकर कर रहा था पढ़ाई
