Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: लॉन्च के पहले दिन ही लक्ष्मी योजना को बंपर रिस्पॉन्स, 1.35 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कराया पंजीकरण

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:15 AM (IST)

    दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना को पहले ही दिन महिलाओं से अच्छा समर्थन मिला है। पोर्टल लॉन्च के एक दिन के भीतर 1.35 लाख से अधिक महिलाओं ने ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. लक्ष्मी योजना को पहले दिन मिला जबरदस्त महिला समर्थन।

    2. एक दिन में 1.35 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया।

    3. दिल्ली सरकार ने योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना को पहले ही दिन महिलाओं से अच्छा समर्थन मिला है। योजना का आनलाइन पोर्टल शुरू होने के एक दिन के भीतर रविवार रात आठ बजे तक 1,35,048 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया, जबकि 9,660 महिलाओं ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर अंतिम रूप से आवेदन जमा कर दिया।

    सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में आवेदन संख्या में और तेजी आने की संभावना है।

    शनिवार को लॉन्च किया था पोर्टल

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई थी।

    विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इसे अपने प्रमुख वादों में शामिल किया था। योजना के संचालन के लिए दिल्ली सरकार ने 5,100 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

    यह भी पढ़ें- PM Poshan Yojana: 4 महीने से कुकिंग कॉस्ट का बजट ठप, कुबेर पोर्टल के फेर में अटका नौनिहालों का निवाला

    यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना: पोर्टल लॉन्च के 12 घंटे में 34000 पंजीकरण, सीएम बोलीं- महिलाओं का भविष्य भी होगा सुरक्षित