PM Poshan Yojana: 4 महीने से कुकिंग कॉस्ट का बजट ठप, कुबेर पोर्टल के फेर में अटका नौनिहालों का निवाला
झारखंड में पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों को चार महीने से कुकिंग कॉस्ट नहीं मिली है, जिससे मध्याह्न भोजन के संचालन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। ...और पढ़ें

स्कूलों को मध्याह्न भोजन संचालित करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
HighLights
कुबेर पोर्टल की नई प्रणाली से भुगतान में देरी।
शिक्षक उधार लेकर चला रहे मध्याह्न भोजन योजना।
उधारी और डर के साये में पक रहा खाना
कुबेर पोर्टल और नए सिस्टम से फंसा पेंच
दरअसल, पीएम पोषण योजना समेत कई केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में राशि आवंटन और भुगतान की प्रक्रिया को डिजिटल व पारदर्शी बनाने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।
- पहले की व्यवस्था: कुकिंग कॉस्ट का पैसा सीधे सरस्वती वाहिनी प्रबंध समिति के बैंक खाते में भेजा जाता था।
- नई व्यवस्था: अब यह राशि सीधे दुकानदारों और विक्रेताओं के खातों में कुबेर पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से ट्रांसफर की जाएगी।
प्राधिकरण का आश्वासन: एक सप्ताह में निकलेगा हल
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्थिति पर सफाई देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार से स्वीकृति आदेश प्राप्त हो गया है।
तकनीकी अड़चनों को दूर करते हुए एक सप्ताह के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए राशि जारी कर दी जाएगी, ताकि शिक्षकों और बच्चों को आगे परेशानी न उठानी पड़े।