दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन, इथियोपियन एयरलाइंस से आए यात्री से जब्त की 788 ग्राम कोकेन
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इथियोपियन एयरलाइंस से आए यात्री से 788.5 ग्राम कोकेन जब्त की। ...और पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोकेन के साथ यात्री गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक
HighLights
IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 788.5 ग्राम कोकेन जब्त की
इथियोपियन एयरलाइंस के यात्री से बरामद हुई नशीली खेप
कोकेन साबुन, परफ्यूम कैन में बारीकी से छिपाई गई थी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। IGI एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू-सी)के अधिकारियों ने नशे की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।
सटीक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग ने अदीस अबाबा से आए एक पुरुष यात्री को धर दबोचा और उसके पास से लगभग 788.5 ग्राम संदिग्ध कोकेन बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई 8 और 9 अगस्त की रात (नाइट ड्यूटी) के दौरान अंजाम दी गई है।
कस्टम विभाग के अनुसार, कस्टम्स की एआईयू-सी टीम को पहले से ही एक यात्री द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी किए जाने का पक्का इनपुट मिला हुआ था।
ग्रीन चैनल पर यात्री पकड़ा
इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट (ईटी 688) से जैसे ही आरोपित यात्री दिल्ली उतरा, उस पर गुप्त रूप से नजर रखी जाने लगी। आरोपित ने खुद को बेकसूर दिखाने के लिए कोई सामान न होने का दावा करने वाले ग्रीन चैनल को पार कर बाहर निकलने की कोशिश की।
लेकिन पहले से नजर रख रही टीम ने उसे ग्रीन चैनल पार करते ही तुरंत रोक लिया और हिरासत में ले लिया। जब उसके सामान की गहनता से जांच की गई।
शुरुआत में यात्री के सामान को एक्स-रे स्कैनिंग के लिए भेजा गया, जहां स्क्रीन पर कुछ असमान्य और संदिग्ध आकृतियां दिखाई दीं। इसके बाद जब सामान की तलाशी ली गई, तो पाया गया कि कोकेन को दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं जैसे साबुन, परफ्यूम कैन और ट्राली के हैंडल की खोखली राड के भीतर बेहद बारीकी से छिपाकर रखा गया था।
एनडीपीएस अधिनियम में जब्त
कस्टम अधिकारियों ने बरामद 788.5 ग्राम कोकेन को एनडीपीएस अधिनियम के तहत तुरंत जब्त कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की विस्तृत जांच जारी