Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया सचदेव से 30 दिन में मांगा जवाब, रानी कपूर की याचिका पर दिल्ली HC का समन

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 02:29 PM (IST)

    रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संपत्ति हड़पन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रानी कपूर ने संपत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दायर किया

    2. दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया और करिश्मा कपूर के बच्चों को समन भेजा

    3. प्रतिवादियों को 30 दिनों में लिखित बयान दाखिल करने का निर्देश

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गैर-कानूनी तरीके से पूरी संपत्ति हड़पने के लिए एक धोखाधड़ी वाला फैमिली ट्रस्ट बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर द्वारा द्वारा दायर मुकदमे पर दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को उनकी बहू प्रिया कपूर और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों को समन जारी किया है।

    अदालत ने प्रतिवादियोें को 30 दिनों के भीतर मुकदमे में लिखित बयान दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने रानी कपूर की अंतरिम राहत मांगने वाली अर्जी पर भी नोटिस जारी करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।

    यह भी पढ़ें- 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' पर दिल्ली HC का फैसला, समीर वानखेड़े की याचिका खारिज; वजह भी जानिए