Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां से झगड़कर भागी किशोरी जालंधर से बरामद, दिल्ली पुलिस ने की सकुशल वापसी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:30 AM (IST)

    मध्य जिले की मानव तस्करी निरोधक शाखा ने पटेल नगर से लापता एक किशोरी को जालंधर से सकुशल बरामद किया। मां से झगड़कर घर छोड़कर गई यह किशोरी डेढ़ महीने से ...और पढ़ें

    मध्य जिले की मानव तस्करी निरोधक शाखा ने पटेल नगर से लापता एक किशोरी को जालंधर से सकुशल बरामद किया।

    मध्य जिले की मानव तस्करी निरोधक शाखा ने पटेल नगर से लापता एक किशोरी को जालंधर से सकुशल बरामद किया। 

    HighLights

    1. पटेल नगर से लापता किशोरी जालंधर से बरामद हुई।

    2. मां से झगड़कर डेढ़ महीने पहले घर छोड़ा था।

    3. दिल्ली पुलिस की टीम ने तकनीक से खोज निकाला।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले की मानव तस्करी निरोधक शाखा की टीम ने पटले नगर से लापता एक किशोरी को जालंधर से बरामद किया। दरअसल, किशोरी अपनी मां से झगड़कर घर छोड़कर चली गई थी और पिछले डेढ़ महीने से पंजाब में अलग-अलग जगहों पर रह रही थी।

    फिलहाल पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर उसके स्वजन को सौंप दिया है। मध्य जिले के उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, 20 जून को पटेल नगर थाने में 15 साल की किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए और 60 अनाथालयों व शेल्टर होम, धार्मिक स्थलों और रेड-लाइट इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

    किशोरी के पास अपना मोबाइल फोन न होने से टीम को उसे ढूंढने में परेशानी हुई। वह अपने परिवार वालों से संपर्क करने के लिए अलग-अलग जगहों पर अनजान लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी। किशोरी ने पहली काल अमृतसर से की थी। जांच से पता चला कि वह काल एक रिक्शा चालक के मोबाइल से की गई थी।

    इसके बाद, एक और काल अंबाला से आई, जहां उसने राहगीर के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। आगे की जांच से पता चला कि उसने जालंधर के एक कैफे में भी मोबाइल का इस्तेमाल किया था। इससे उसके जालंधर में होने की संभावना के बारे में एक अहम सुराग मिला।

    खबरें और भी

    टीम चार अगस्त को जालंधर गई और संदिग्ध इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने बस स्टैंड और अन्य संभावित जगहों पर पूछताछ करने के अलावा, स्थानीय रिक्शा चालकों, चाय की दुकान के मालिकों, झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों और अन्य स्थानीय निवासियों के बीच लापता लड़की की तस्वीरें भी बांटीं।

    तलाशी के दौरान, एक गुप्त मुखबिर से जानकारी मिली कि किशोरी को उस इलाके में एक लड़के के साथ देखा गया था। उस लड़के का पता लगाया गया और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह भुट्टा खाते समय लड़की से थोड़ी देर के लिए मिला था, लेकिन उसे उसके ठिकाने के बारे में कोई और जानकारी नहीं थी।

    इसके बाद मुखबिर से जालंधर में एक खाली प्लाट पर किशोरी के होने की गुप्त जानकारी मिली। सूचना पर टीम उस स्थान पर पहुंची और पांच अगस्त को उसे बरामद कर लिया गया।

    पूछताछ में किशोरी ने बताया कि अपनी मां के साथ झगड़े के बाद वह घर से चली गई थी। उसने यह भी बताया कि वह बचपन से ही अपनी बुआ के साथ रह रही थी और हाल ही में उसकी मां उसे वापस ले आई थी, जिसके बाद वह घर से चली गई थी।