Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ फुटपाथ पर चढ़ी, बुजुर्ग की कुचलकर मौत; हिरासत में ड्राइवर

    By SAURABH PANDEYEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Sat, 14 Feb 2026 10:44 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 76 वर्षीय बुजुर्ग पैक करमाई की मौत हो गई। एनएच-24 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिव ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना एनएच-24 की सर्विस रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।

    पुलिस के अनुसार, सुबह करीब छह बजे सड़क दुर्घटना की सूचना थाना गाजीपुर को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर काले रंग की स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में फुटपाथ पर खड़ी मिली। वहीं, एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर हालत में फुटपाथ पर पड़े मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मृतक

    मृतक की पहचान पैक करमाई (76 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे और वर्तमान में गाजीपुर गांव में रह रहे थे। वह गाजीपुर फूल मंडी में कार्यरत थे और घटना के समय अपने दो सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे।

    कार में सवार लोग मौके से फरार

    वहीं, शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो मुख्य मार्ग और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर से टकराने के बाद फिसल गई और अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे पैदल जा रहे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। वाहन चालक श्रेय कुमार (26 वर्ष), निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घटनास्थल से फरार हो गए। कार में दो लड़के और तीन लड़कियां सवार थीं।

    खबरें और भी

    सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'बार-बार टोका पर नहीं माना ड्राइवर', लापरवाही से पांच दोस्तों की जिंदगियां खत्म; गांवों में पसरा मातम

    पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।