Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में तंग गलियों में भी तुरंत बुझ सकेगी आग, फायर ब्रिगेड में शामिल होंगी 26 QRV; पुलिस के साथ रहेगी टीम

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 02:07 PM (IST)

    दिल्ली अग्निशमन सेवा संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए अपने बेड़े में 26 नई क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) शामिल करेगी। इससे दमकल की कुल क्यूआरवी सं ...और पढ़ें

    तंग गलियों में भी पहुंच के लिए क्यूआरवी तैनात की जाएंगी। फोटो: एआई जनरेटेड

    तंग गलियों में भी पहुंच के लिए क्यूआरवी तैनात की जाएंगी। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 26 नई क्यूआरवी दमकल बेड़े में शामिल होंगी, कुल संख्या 50

    2. संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आग बुझाना होगा आसान

    3. कुछ क्यूआरवी दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट के साथ तैनात होंगी

    मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। राजधानी में इस वर्ष आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाल के महीनों में हौजरानी, विवेक विहार, पालम और मालवीय नगर समेत कई इलाकों में हुए भीषण अग्निकांडों में कई लोगों की मौत हो गई।

    कई मामलों में संकरी गलियों और तंग रास्तों के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ।

    इसी चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) अपने बेड़े में जल्द 26 नई क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) को शामिल करने जा रहा है। इसके साथ ही विभाग को 20 नई मोटरसाइकिलें भी मिली हैं, जिनका उपयोग शुरुआती प्रतिक्रिया और त्वरित सहायता पहुंचाने में किया जाएगा।

    वर्तमान में दमकल विभाग के पास 24 क्यूआरवी हैं, जिनकी संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी, जबकि जरूरत 100 की है। इसलिए अगले चरण में 50 और क्यूआरवी को दमकल विभाग में शामिल करने की योजना है। इन गाड़ियों को दिसंबर तक बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।

    पीसीआर यूनिट के साथ क्यूआरवी को लगाया जाएगा

    दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, क्यूआरवी आकार में छोटी और अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरणों से लैस होते हैं। ये संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से पहुंचकर आग पर शुरुआती स्तर पर काबू पाने में मदद करेंगे।

    खबरें और भी

    कई जगह क्यूआरवी को दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट के साथ रखा जाएगा। अक्सर लोग आग लगने पर सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करते हैं, जिससे सूचना फायर विभाग तक पहुंचने में कुछ समय लग जाता है। नई व्यवस्था में पुलिस और फायर दोनों टीमें एक साथ मौके पर पहुंच सकेंगी।

    क्यूआरवी में क्या होगा खास

    • इन मिनी दमकल गाड़ियों को मारुति क्सएल-6 वाहनों को माडिफाई करके तैयार किया गया है।
    • इनमें 'अल्ट्रा हाई-प्रेशर पंप एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम' और 100 लीटर की पानी की टंकी लगाई गई है।
    • यह पंप 21 लीटर प्रति मिनट की दर से पानी का छिड़काव करता है, जिससे आग को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें- स्कूल सुधारेंगे दिल्ली का वाॅटर लेवल, 75 'सीएम श्री' स्कूलों की छतों पर जमा होगा बारिश का पानी; MoU साइन