विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल सुधारेंगे दिल्ली का वाॅटर लेवल, 75 'सीएम श्री' स्कूलों की छतों पर जमा होगा बारिश का पानी; MoU साइन

Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:41 AM (IST)

दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में वर्षा जल संचयन प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके लिए आईजीएल, दिल्ली शिक्षा निदेशालय और अहसास फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देना है।

वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर आईजीएल और दिल्ली सरकार के बीच हुआ समझौता। फोटो: वीडियो ग्रैब

वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर आईजीएल और दिल्ली सरकार के बीच हुआ समझौता। फोटो: वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में वर्षा जल संचयन

  2. आईजीएल की सीएसआर पहल के तहत परियोजना शुरू

  3. भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), दिल्ली शिक्षा निदेशालय और एहसास फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

आईजीएल की सीएसआर पहल 

आईजीएल की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत संचालित इस परियोजना के अंतर्गत स्कूलों में छतों पर आधारित वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की जाएगी।

इसके माध्यम से भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

भूजल स्तर सुधारने में मिलेगी मदद

परियोजना का उद्देश्य वर्षा के पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना और भूजल स्तर को सुधारना है। इसके लिए स्कूल परिसरों में आधुनिक जल संचयन ढांचे तैयार किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकारी स्कूलों तक होगा विस्तार

यह पहल फिलहाल पायलट परियोजना के रूप में शुरू की गई है। भविष्य में इसे दिल्ली सरकार और एमसीडी के अन्य स्कूलों तक विस्तारित करने की योजना है। सरकार का मानना है कि इस कदम से दिल्ली को अधिक हरित और जल-सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली भाजपा में बगावत के सुर, AAP और IVP से आए पार्षदों को मिला इनाम; वफादार भाजपाई रह गए खाली हाथ