Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़, 3 विदेशी समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:39 AM (IST)

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 12 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के तीन विदेशी समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.5 ...और पढ़ें

    क्राइम ब्रांच ने पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

    क्राइम ब्रांच ने पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

    HighLights

    1. क्राइम ब्रांच ने पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

    2. 12 करोड़ रुपये की हेरोइन और एमडीएमए जब्त।

    3. तीन विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और आसपास के राज्यों में पैर पसार चुके एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के तीन विदेशी समेत पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    ''नशा मुक्त भारत अभियान'' के तहत की गई कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने इनके कब्जे से 2.554 किलो उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन, 881 ग्राम एमडीएमए और 11 मोबाइल बरामद किए हैं। ज़ब्त ड्रग्स की कीमत पुलिस ने 12 करोड़ रुपये होने का दावा किया है। उक्त ड्रग्स दिल्ली-एनसीआर में छोटे तस्करों को आपूर्ति की जानी थी।

    डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए तस्करों में दो नाइजीरियाई, एक घाना का नागरिक और दो भारतीय (एक महिला) शामिल हैं। इनमें मारिस ओकाली, नाइजीरिया का रहने वाला है, दिल्ली में वह चंद्र विहार, निलोठी में रहता था। इमेनुअल, घाना का रहने वाला है। इबेगबू चिगोजी सैमुअल, नाइजीरिया का का रहने वाला है। समीर उर्फ नन्हें, नंद नगरी का रहने वाला है। एक

    महिला है जो शालीमार गार्डन, गाजियाबाद की रहने वाली है। सूचना के आधार पर पहले पुलिस टीम ने शाहदरा स्थित एक अस्पताल के पास ड्रग्स की सप्लाई देने पहुंचे नाइजीरियाई नागरिक मारिस ओकाली को एक बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया। बैग की तलाशी लेने पर 2.004 किलो हेरोइन और 863 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।

    इससे पूछताछ के आधार पर चंद्र विहार, निलोठी से दो और विदेशी नागरिक इमेनुअल और इबेगबू चिगोजी सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया गया। सैमुअल के पास से 254 ग्राम हेरोइन और इमेनुअल के पास से 14 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। तीनों से पूछताछ में गिरोह के भारतीय नेटवर्क का पता चला।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शालीमार गार्डन से समीर उर्फ नन्हें को गिरफ्तार कर उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद नेटवर्क की मुख्य कड़ी मानी जाने वाली एक महिला को पश्चिम विहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

    समीर, दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स डिलीवरी संभालता था। उस पर पहले से नंद नगरी और बिंदापुर में मामले दर्ज हैं। महिला तस्कर, विदेशी तस्करों की मुख्य सहयोगी थी। इस पर भी पहले से मामला दर्ज है। मारिस ओकाली का वीजा समाप्त हो चुका था और वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इसके खिलाफ पहले भी फारेनर्स एक्ट (थाना निहाल विहार, 2024) के तहत मामला दर्ज है।

    इबेगबू चिगोजी सैमुअल 14 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रहकर नेटवर्क चला रहा था। दोनों चंद्र विहार और विकासपुरी क्षेत्र से गिरोह की खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन का संचालन कर रहे थे। एसीपी सुनील श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर लीछमन की टीम ने इस सिंडिकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य गुर्गों, नशीले पदार्थों के मुख्य स्रोत और अंतिम खरीदारों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: मां से झगड़कर भागी किशोरी जालंधर से बरामद, दिल्ली पुलिस ने की सकुशल वापसी