दिल्ली के इस इलाके में गरजा डीडीए का बुलडोजर, 83 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
डीडीए ने सैनिक फार्म स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर तिलपथ वैली बायोडायवर्सिटी पार्क के भीतर बनी अवैध इमारतों को हटा ...और पढ़ें
-1775760180047_m.webp)
डीडीए ने सैनिक फार्म स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। फाइल फोटो
HighLights
सैनिक फार्म में डीडीए ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
83 एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई, 23 फार्महाउस ध्वस्त किए।
तिलपथ वैली बायोडायवर्सिटी पार्क का क्षेत्र बढ़ाया गया।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सैनिक फार्म स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक बार फिर डीडीए का बुलडोजर गरजा। सरकारी जमीन को सुरक्षित करने और पार्क की सीमा के भीतर बनी अवैध इमारतों को हटाकर जैव विविधता पार्क के हरे-भरे इलाके को बढ़ाने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
तिलपथ वैली बायोडाइवर्सिटी पार्क में अवैध निर्माण हटाने का अभियान पुलिस की मदद और वन अधिकारियों की मौजूदगी में चलाया गया। डीडीए के मुताबिक कुल 83 एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई गई है।
कार्रवाई तिलपथ वैली जैव विविधता पार्क के अंतर्गत आने वाले मैदानगढ़ी गांव में खसरा नंबर 580 (स्टे आर्डर के कारण 1150 वर्ग गज को छोड़कर), 581, 582, 583, 585, 587, 590, 591, 596, 606, 607, 608 और 610 वाली जमीन पर की गई। प्रभावित इलाके का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा (लगभग 83 एकड़) वापस हासिल कर लिया गया। लगभग 12 एकड़ जमीन, जिसमें 23 फार्महाउस शामिल थे, को सफलतापूर्वक तोड़कर खाली करा लिया गया।
लगभग तीन एकड़ ज़मीन, जिसमें सात फार्महाउस शामिल थे और जो खसरा नंबर 580 (1150 वर्ग गज), 588, 589 और 595 के कुछ हिस्सों में स्थित थी, उसे उच्च न्यायालय द्वारा जारी न्यायिक स्टे आर्डर के कारण खाली नहीं कराया जा सका। कार्रवाई पारिस्थितिक संपत्तियों की रक्षा करने, सरकारी जमीन को सुरक्षित रखने और तिलपथ वैली बायोडाइवर्सिटी पार्क के हरे-भरे क्षेत्र का विस्तार करने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।