Airport जाने वाले यात्री ध्यान दें! BRICS Summit के चलते बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, मेट्रो से सफर की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11-13 सितंबर 2026 को होने वाले BRICS सम्मेलन के लिए हवाई यात्रियों हेतु एडवाइजरी जारी की ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
BRICS सम्मेलन 11-13 सितंबर 2026 को दिल्ली में।
हवाई यात्रियों को मेट्रो उपयोग करने की विशेष सलाह।
VVIP मूवमेंट के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: 11 से 13 सितंबर 2026 के दौरान भारत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे BRICS सम्मेलन (BRICS Summit 2026) को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है।
VVIP मूवमेंट और सुरक्षा प्रबंधों के चलते राजधानी के प्रमुख मार्गों पर गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हवाई यात्रियों को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपने गंतव्य के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।
हवाई यात्रियों के लिए मेट्रो सर्विस पहली पसंद
यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क मार्ग पर संभावित डाइवर्टेड रूट और जाम से बचने के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल (T1, T2, T3) जाने वाले यात्रियों को दिल्ली मेट्रो सेवा का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
शहर के प्रमुख हिस्सों से एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग
यदि सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाना अनिवार्य है, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा निम्नलिखित रूट सुझाए गए हैं:
गुरुग्राम से (T3, T4, T2): NH-48 - राव गजराज सिंह मार्ग - ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड - UER II - सर्विस रोड - T3 टर्मिनल रोड।
गुरुग्राम से (T1): NH-48 - महिपालपुर फ्लाई-ओवर - NH-48 - उलान बातर मार्ग - T1 रोड।
द्वारका से (T1, T2, T3, T4): सेक्टर-22 द्वारका रोड - UER II (T3 के लिए निर्मित नया टनल)।
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से: AIIMS चौक - रिंग रोड - मोती बाग चौक - RTR मार्ग - शंकर विहार फ्लाई-ओवर - उलान बातर मार्ग।
पश्चिम दिल्ली से: पंजाबी बाग चौक - राजा गार्डन चौक - नजफगढ़ रोड - पंखा रोड - डाबरी - द्वारका रोड - UER II - T3 टर्मिनल रोड।
उत्तर एवं पूर्व दिल्ली से: ISBT कश्मीरी गेट - रानी झांसी फ्लाई-ओवर - रोहतक रोड - पंजाबी बाग चौक - नजफगढ़ रोड - पंखा रोड - UER-II - T3 टर्मिनल रोड।
✈️ A FLIGHT TO CATCH? DON’T LET TRAFFIC DECIDE YOUR BOARDING TIME.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 8, 2026
During BRICS Summit 2026 | 11–13 September, traffic regulations may affect your journey to the airport. �
Delhi Traffic Police
🗺️ CHECK THE ROUTE
↪️ KNOW THE DIVERSION
⏱️ ALLOW SOME EXTRA TIME
🚇 Prefer Metro… pic.twitter.com/pZlQP50r17
हेल्पलाइन और जरूरी निर्देश
ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग न करने और सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बसों के रूट में VVIP मूवमेंट के आधार पर अस्थायी बदलाव किए जा सकते हैं।
किसी भी प्रकार की ट्रैफिक सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1095 या व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क किया जा सकता है।
