Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ₹2500 की 'लक्ष्मी योजना' पर सियासी संग्राम, 22 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:41 AM (IST)

    दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने वाली लक्ष्मी योजना पर चर्चा का बहिष्कार करने वाले आप विधायकों के खिलाफ भाजपा कार्य ...और पढ़ें

    आप विधायकों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

    आप विधायकों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

    HighLights

    1. भाजपा ने आप विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    2. लक्ष्मी योजना पर चर्चा का बहिष्कार कर रहे थे आप विधायक।

    3. योजना से 5 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की मदद देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा में इस योजना पर चर्चा का बहिष्कार कर रहे हैं।

    इस पर भाजपा ने नाराजगी जताते हुए आप विधायकों के विरुद्ध रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह आप विधायकों के प्रतिनिधित्व वाले 22 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे हैं।

    अब तक कितनी महिलाओं ने किया आवेदन?

    पिछले दिनों रेखा गुप्ता सरकार ने इस योजना को लागू किया है। पांच लाख से अधिक महिलाएं अब तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुकी हैं। विधानसभा में भाजपा ने इस योजना पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा है जिस पर चर्चा हो रही है। आप विधायकों के इस कदम का भाजपा विरोध कर रही है।

    सोमवार सुबह उनके आवास या कार्यालय के बाहर भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कोंडली के विधायक कुलदीप के कार्यालय के बाहर भाजपा के मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ॠचा पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

    सीमापुरी विधायक वीर सिंह धिंगन के विरोध में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सारिका जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह से अन्य स्थानों पर भी आप विधायकों का विरोध किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए घर बैठे कैसे करें अप्लाई? 2,500 रुपये हर महीने मिलेंगे

    यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना पर AAP-BJP में घमासान, 10 साल निवास और विधायक की सिफारिश की शर्तों पर छिड़ा विवाद

    खबरें और भी