ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आज AAP की अहम बैठक, केजरीवाल के साथ देशभर से जुड़ेंगे लोग
आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ई-20 पेट्रोल के प्रभावों पर राष्ट्रीय टाउनहॉल आयोजित कर रही है। पार्टी का आरोप है कि ई-20 पुराने व ...और पढ़ें
-1783441913595_v-1785553015049_m.webp)
अरविंद केजरीवाल।
HighLights
आप ने ई-20 पेट्रोल पर राष्ट्रीय टाउनहॉल आयोजित किया।
पुराने वाहनों पर ई-20 के प्रतिकूल प्रभावों पर चर्चा।
अरविंद केजरीवाल ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से जवाब मांगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। ई-20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच आम आदमी पार्टी आज शनिवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन करेगी।
पार्टी के अनुसार, कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें देशभर से लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल होकर अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।
पार्टी का दावा है कि हजारों लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे।
जानी-मानी शख्सियत रहेंगी मौजूद
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से टाउनहॉल में भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि ई-20 से जुड़ी समस्याओं को सुनने और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए उनके साथ एक जानी-मानी शख्सियत भी मौजूद रहेंगी।
आम आदमी पार्टी पिछले कुछ समय से ई-20 पेट्रोल के पुराने वाहनों पर पड़ने वाले प्रभाव का मुद्दा उठा रही है। पार्टी का आरोप है कि ई-20 के इस्तेमाल से पुरानी गाड़ियों के इंजन और माइलेज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
पत्र लिखकर यह मांग की
इसी मुद्दे पर केजरीवाल ने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर यह स्पष्ट करने की मांग की थी कि क्या ई-20 सभी पुरानी गाड़ियों के लिए सुरक्षित है और यदि इससे वाहन प्रभावित होते हैं तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
यह भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, अरविंद केजरीवाल ने बुलाई बैठक
पार्टी का दावा है कि किसी कंपनी ने लिखित जवाब नहीं दिया, जबकि कुछ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में मौखिक रूप से अपनी राय रखी थी।