E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, अरविंद केजरीवाल ने बुलाई बैठक
आम आदमी पार्टी ने पेपर लीक आंदोलन के बाद अब ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर अभियान शुरू किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक टाउन हॉल बैठक बुलाई ...और पढ़ें
-1785137370148_m.webp)
अरविंद केजरीवाल।
HighLights
आप ने ई-20 पेट्रोल के खिलाफ अभियान छेड़ा।
केजरीवाल ने दिल्ली में टाउन हॉल बैठक बुलाई।
ई-20 पेट्रोल से वाहन खराब, माइलेज कम हो रहा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी ने युवाओं की बड़ी सफलता बताया है।
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन में शामिल युवाओं का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार से इस पर तत्काल कदम उठाने की मांग की।
सरकार से समाधान की मांग
केजरीवाल ने कहा कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं और वाहनों का माइलेज भी कम हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यह मुद्दा और बड़ा रूप ले, उससे पहले ही सरकार इसका समाधान निकाले।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर अपनी रणनीति के तहत इस शनिवार को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह टाउन हॉल बैठक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
देशभर से शामिल होंगे लोग
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसमें लाखों लोग प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। जो लोग दिल्ली नहीं आ सकेंगे, वे भी देशभर से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इस टाउन हॉल बैठक में ई-20 पेट्रोल से जुड़े विषय पर विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि इसके प्रभाव और संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा हो सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पेपर लीक होने के आरोप पर केजरीवाल का BJP पर पलटवार, बोले- सिर्फ नकल की कोशिश हुई
उन्होंने कहा लोग इस मोबाइल नंबर से ऑनलाइन इस कार्यक्रम में जुड़ सकेंगे। मोबाइल नंबर 8588 833548 है। केजरीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम इस मामले में जो पेटीशन उन्होंने जारी की थी उसमें अब तक 200000 लोगों ने अपने सुझाव भेजे हैं।