'संकट नहीं है तो गैस सिलिंडर के लिए लोग कतारों में क्यों?' AAP ने केंद्र सरकार से पूछे सवाल
आम आदमी पार्टी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि देश में एलपीजी की कमी न होने के दावों के बावजूद गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें क्यों है ...और पढ़ें
HighLights
AAP ने केंद्र-दिल्ली सरकार पर एलपीजी कमी का आरोप लगाया।
गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारों पर AAP ने सवाल उठाए।
मोदी सरकार से एलपीजी संकट पर सच्चाई बताने की मांग।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि जब दिल्ली समेत देश भर में एलपीजी की किल्लत नहीं है तो फिर गैस एजेंसियों के सामने सिलिंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें क्यों लग रही हैं।
आप ने मोदी सरकार को सामने आकर जनता को सच बताने की मांग की है। आप ने कहा है कि केंद्र सरकार कह रही है कि होर्मुज समुद्री मार्ग भारतीय जहाजों के लिए खुला है और एलपीजी का उत्पादन भी बढ़ा दिया गया है।
देश में एलपीजी की कमी क्यों है: सौरभ भारद्वाज
आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ऐसे में सवाल उठ रहा है कि देश में एलपीजी की यह कमी क्यों है, एलपीजी की कालाबाजारी क्यों हो रही है और एलपीजी की कमी के कारण प्रवासी श्रमिक दिल्ली क्यों छोड़ रहे हैं?