Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नजफगढ़ में दिचाऊ डिपो के पास कार में मिला कानपुर के कारोबारी का शव, मौत की वजह बनी पहेली

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:01 AM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ थाना क्षेत्र में दिचाऊ डिपो के पास एक कार में कानपुर के 40 वर्षीय नीरज शुक्ला का शव मिला। पुलिस शुरुआती तौर पर किसी आपराधिक व ...और पढ़ें

    नजफगढ़ थाना क्षेत्र में यूईआर-2 पर दिचाऊं डिपो के पास खड़ी एक कार के अंदर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।

    नजफगढ़ थाना क्षेत्र में यूईआर-2 पर दिचाऊं डिपो के पास खड़ी एक कार के अंदर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।

    HighLights

    1. दिचाऊ डिपो के पास कार में मिला शव।

    2. मृतक की पहचान कानपुर के नीरज शुक्ला के रूप में।

    3. पुलिस सभी पहलुओं से मौत के कारणों की जांच कर रही।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका के नजफगढ़ थाना क्षेत्र में यूईआर-2 पर दिचाऊं डिपो के पास खड़ी एक कार के अंदर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की अगली यात्री सीट पर व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाया। जांच में उसकी मौत की पुष्टि हुई।

    मृतक नीरज शुक्ला उत्तर प्रदेश के कानपुर के यशोदा नगर के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में किसी आपराधिक वारदात के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    सूचना मिलते ही नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची

    उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, बुधवार शाम सूचना मिली थी कि यूईआर-2 पर दिचाऊं डिपो के पास एक कार में व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार की जांच करने पर अगली सीट पर बैठे व्यक्ति में कोई हरकत नहीं मिली। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और कार व आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूने भी लिए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    जांच में मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके स्वजन को घटना की सूचना दे दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह दिल्ली किस काम से आया था और आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में थे।

    मोबाइल व मिले अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स की जांच की जा रही

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान फिलहाल संघर्ष या बाहरी चोट के ऐसे निशान नहीं मिले हैं, जिनसे प्रथम दृष्टया किसी आपराधिक वारदात की पुष्टि हो सके। इसके बावजूद पुलिस इस घटना की हर पहलु से जांच कर रही है। इसमें पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल व मिले अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    ताकि मृतक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- राहुल की मौत के बाद बड़ा खेल! रातों-रात गायब किए गए CCTV कैमरे, बिना लाइसेंस के चल रहा था स्विमिंग पूल?