विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिलक वर्मा की कप्तानी पारी से साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को रौंदा, अब वैभव सूर्यवंशी की टीम से होगी खिताबी टक्कर

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:47 PM (IST)

तिलक वर्मा की कप्‍तानी पारी की बदौलत साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। तिलक वर्मा की कप्‍तानी पारी की बदौलत साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल में साउथ जोन का सामना ईस्‍ट जोन से होगा। पहले सेमीफाइनल में ईस्‍ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से शिकस्‍त दी थी। दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। साउथ जोन ने तिलक वर्मा के शतक की बदौलत पहली पारी में 312 रन बनाए। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 297 रन बनाए और साउथ जोन को 181 रन का टारगेट दिया। तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक के चलते साउथ जोन ने 44वें ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

नॉर्थ जोन की पहली पारी में सलामी बल्‍लेबाज कामरान इकबाल ने अर्धशतक लगाया। कामरान ने 10 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 182 गेंदों पर 76 रन बनाए। कप्‍तान कन्हैया वधावन ने 35 रन की पारी खेली। आयुष डोसेजा ने 23, अब्‍दुल समद ने 16 और सनत सांगवान ने 10 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से विद्वथ कावेरप्पा ने 4 विकेट चटकाए।

तिलक वर्मा के शतक की बदौलत साउथ जोन ने पहली पारी में 312 रन बनाए। कप्‍तान तिलक 250 गेंदों पर 116 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस गोपाल ने अर्धशतक लगाया। गोपाल ने 11 चौकों की बदौलत 169 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। गुरनूर बराड़ के खाते में 4 विकेट आए।

नॉर्थ जोन की दूसरी पारी में सनत सांगवान और आयुष डोसेजा ने फिफ्टी ठोकी। सनत ने 148 गेंदों पर 76 और आयुष ने 76 गेंदों पर 52 रन बनाए। अंशुल कंबोज ने 36 और निशांत सिंधु ने 35* रन बनाए। एमडी निधीश ने पंजा खोला।

दूसरी पारी में साउथ जोन की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्‍लेबाज रिकी भुई और नारायण जगदीशन के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही बल्‍लेबाज अर्धशतक से चूक गए। भुई ने 42 और जगदीशन ने 43 रन बनाए। 3 नंबर पर उतरे शेख रशीद 1 रन ही बना पाए। इसके बाद तिलक वर्मा (51*) और स्‍मरण रविचंद्रन (32*) ने अपनी टीम को जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: रजत पाटीदार ने पीछे दौड़ते हुए लपका हैरतअंगेज कैच, वैभव सूर्यवंशी रह गए हक्‍का-बक्‍का - Video

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की टीम ने फाइनल में बनाई जगह, डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से धोया