विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक शर्मा और नमन धीर की तूफानी पारी भी नहीं आई काम, प्रभसिमरन सिंह ने शतक लगाकर अपनी टीम को दिलाई जीत

Published: Tue, 01 Sep 2026 11:09 PM (IST)

अभिषेक शर्मा के अर्धशतक और नमन धीर के शतकीय प्रयास के बावजूद, प्रभसिमरन सिंह के नाबाद शतक ने जालंधर वॉरियर्स ...और पढ़ें

प्रभसिमरन सिंह-अभिषेक शर्मा

प्रभसिमरन सिंह-अभिषेक शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। अभिषके शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमास को प्रभसिमरन सिंह की अगुवाई वाली टीम जालंधर वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में कुल 529 रन बने और 264 रनों का टारगेट चेज हुआ। अभिषेक की कप्तानी पारी बेकार चली गई।

अमृतसर के लिए खेलते हुए अभिषेक ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि नमन धीर ने शतकीय पारी खेली। हालांकि, इन दोनों की पारी पर प्रभसिमरन सिंह की पारी भारी पड़ी और उन्होंने नाबाद रहते हुए शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अभिषेक की कप्तानी वाली टीम की ये लगातार दूसरी हार है। उन्हें अपने पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।

अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने खेली शतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अमृतसर सूरमास की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर बल्लेबाज सहज धवन 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद कप्तान अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने जालंधर के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने 26 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

नमन ने 56 गेंदों पर 117 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के निकले। अमृतसर ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऐसा लग रहा था कि जालंधर के लिए इस पहाड़ जैसे स्कोर पर चढ़ना मुश्किल होगा लेकिन कप्तान प्रभसिमरन ने इस बौना साबित कर दिया।

जालंधर वॉरियर्स ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की। कप्तान प्रभसिमरन सिंह और विश्वनाथ सिंह ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। विश्वनाथ 12 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जालंधर के कप्तान ने हरजस सिंह के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। हरजस 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन प्रभसिरन दूसरे छोर पर डटे रहे और लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते रहे।

प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी पारी

दो विकेट गंवाने के बाद प्रभसिमरन और अनमोल मल्होत्रा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। प्रभसिमरन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 8 छक्के जड़े। अनमोल भी 23 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। जालंधर की टीम ने 265 रनों के लक्ष्य को 16.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- SA vs ZIM: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को रौंदा, ट्राई सीरीज में की जबरदस्त वापसी

यह भी पढ़ें- 'T20 के खिलाड़ी टेस्‍ट खेलेंगे? क्‍या सोच है?' पाकिस्‍तानी टीम में बंपर बदलावों पर भड़के शाहिद अफरीदी; PCB को लगाई फटकार