विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs BAN Test: रिजवान और शकील की शतकीय पारी से पाकिस्तान मजबूत, बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद

Updated: Thu, 22 Aug 2024 08:00 PM (IST)

Pakistan vs Bangladesh 1st Test Day 2 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 21 अगस्त से हो गया है। पहले टेस्ट के ...और पढ़ें

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच। फोटो- सोशल मीडिया
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच
  2. पाकिस्तान ने पहली पारी 448 रन पर घोषित की
  3. रिजवान और शकील ने खेली शतकीय पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 21 अगस्त से पहले टेस्ट मैच रावलपिंडी में आयोजित है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए बड़ा स्कोर बना दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 27 रन बना लिए हैं।

सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहला दिन जहां बांग्लादेश के गेंदबाजों के नाम रहा तो वहीं, दूसरा दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों के नाम। खासकर मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने अपने हाथ खोले।

दूसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने टीम की वापसी कराई। सऊद शकील (141) और मोहम्मद रिजवान ( नाबाद 171) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने तीसरे सत्र में अपनी पहली पारी 448/6 पर घोषित कर दी।

सऊद शकील ने जहां अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा तो वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने टेस्ट करियर की तीसरी सेंचुरी पूरी की। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी हुई।

वहीं, दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। शादमान 12 रन और जाकिर हसन 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की पहली पारी में बांग्लादेश की तरफ से शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- PAK vs BAN Test: 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त, शतक जड़ने वाली रिजवान-सऊद की जोड़ी ने धमाल मचाते हुए बनाया कीर्तिमान

यह भी पढ़ें- PAK vs BAN: Saud Shakeel ने की 65 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, बाबर-रिजवान कोई नहीं कर सका ऐसा