Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK W vs NED W: जाते-जाते पाकिस्तान विमेंस टीम ने दिखाई ताकत! आखिरी मैच में नीदरलैंड को हराकर ली विदाई

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 07:36 PM (IST)

    गुल फिरोजा की शानदार बल्‍लेबाजी के बाद गेंदबाजों के उम्‍दा प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्‍तान महिला टीम ने जीत के साथ टी20 विश्‍व कप 2026 से विदा ली। ...और पढ़ें

    पाकिस्‍तान ने दर्ज की जीत।

    पाकिस्‍तान ने दर्ज की जीत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गुल फिरोजा की शानदार बल्‍लेबाजी के बाद गेंदबाजों के उम्‍दा प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्‍तान महिला टीम ने जीत के साथ टी20 विश्‍व कप 2026 से विदा ली। लगातार 4 हार के साथ पहले ही विश्‍व कप से बाहर हो चुकी पाकिस्‍तान ने अपने आखिरी मैच में शनिवार को नीदरलैंड महिला टीम को 37 रन से हराया। इसके साथ ही दोनों टीमों का सफर समाप्‍त हो गया। ग्रुप ए में शामिल पाकिस्‍तान ने 5 में से 1 मैच जीता, वहीं नीदरलैंड का खाता ही नहीं खुला।

    ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई और 18 ओवर में 89 रन पर सिमट गई।

    गुल ने बनाए 63 

    पाकिस्‍तान की ओर से गुल फिरोजा ने नाबाद फिफ्टी लगाई। उन्‍होंने 9 चौकों की बदौलत 52 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। आयशा जफर ने 29 गेंदों पर 32 और मुनीबा अली ने 12 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। कप्‍तान फातिमा सना 3 रन ही बना सकीं। आइरिस ज्विलिंग ने 2 विकेट चटकाए।

    सस्‍ते में आउट हुई टीम

    127 रन चेज करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत औसत रही। हीदर सीजर्स और फेबे मोल्केनबोएर के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। फेबे 8 के स्‍कोर पर रन आउट हुईं। 3 नंबर पर उतरीं कप्‍तान बैबेट डी लीडे ने 30 रन की पारी खेली। वहीं सीजर्स ने 16 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। स्टर्रे कालिस ने 12 रन की पारी खेली। अन्‍य बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं। 18वें ओवर में टीम को 3 झटके लगे।

    खबरें और भी

    कप्‍तान सना ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्‍होंने सभी विकेट 18वें ओवर में लिए। आयशा जफर ने भी 3 ओवर किए और इतनी ही सफलताएं प्राप्‍त कीं। डायना बेग और नशरा संधू के खाते में 1-1 विकेट आया।

    यह भी पढ़ें- AUS W vs PAK W: टी20 में फिर पिटी पाकिस्तानी टीम, ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल टिकट लगभग पक्का

    यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: भारत से हार के बाद पाकिस्तान की फजीहत! ICC ने भी चलाया चाबुक, पूरी टीम पर ठोका जुर्माना