Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS W vs PAK W: टी20 में फिर पिटी पाकिस्तानी टीम, ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल टिकट लगभग पक्का

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:17 AM (IST)

    आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 113 रनों से करारी शिकस्त देकर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। ...और पढ़ें

    AUS W vs PAK W: पेरी ने खेली तूफानी पारी

    AUS W vs PAK W: पेरी ने खेली तूफानी पारी

    HighLights

    1. AUS W vs PAK W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को हराया

    2. पेरी ने 71 रन की पारी खेली

    3. जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल का टिकट लगभग किया पक्का

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Australia Women Vs Pakistan Women: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 21वें मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 113 रनों से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा है।

    इस धमाकेदार जीत के साथ ही 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप 1 के शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 मैचों में 4 जीत और +4.304 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ 8 अंक लेकर सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच गई है।

    AUS W vs PAK W: पेरी ने खेली तूफानी पारी

    दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बेथ मूनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद जॉर्जिया वॉल और एलिसा पेरी ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी की।

    वॉल ने 28 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, पेरी ने 48 गेंदों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 71 रन की पारी खेली। उनकी पारी में कुल 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। एश्ले गार्डनर बिना खाता खोले आउट हुईं। जॉर्जिया वेयरहम के बल्ले से महज 5 रन निकले।

    खबरें और भी

    एनाबेल सदरलैंड ने 18 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाए, जबकि निकोला केरी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन का योगदान दिया। इस तरह कंगारू टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल, रमीन शमीम और नाशरा संधू ने दो-दो विकेट मिले।

    पाकिस्तान महिला टीम की लगातार चौथी शर्मनाक हार 

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। गुल फिरोजा महज एक रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके बाद सायरा जबीन महज 5 रन बनाकर आउट हुईं। आयशा जफर अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। इरम जावेद 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं।

    मुनीबा अली 25 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद एलिसा पेरी की गेंद पर गार्डनर के हाथों कैच आउट हुईं। आलिया रियाज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान फातिमा सना का बल्ला भी खामोश रहा और वह 12 गेंदों में 17 रन बनाकर सस्ते में आउट हुईं। रमीन शमीम भी बिना खाता खोले रन आउट हुईं।

    इस तरह पाकिस्तानी टीम की 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में फेल रहीं, जबकि तीन बैटर्स अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा पेरी, सोफी मोलिनक्स और सरदलैंड ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, वेयरहम को एक सफलता मिली।

    यह भी पढ़ें- AUS W vs NED W: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को हराकर विश्व कप में लगाई जीत की हैट्रिक, भारत को हुआ भारी नुकसान

    यह भी पढ़ें- AUS W vs NED W: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को हराकर विश्व कप में लगाई जीत की हैट्रिक, भारत को हुआ भारी नुकसान