Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SA 3rd T20I Highlights: तिलक के बाद अर्शदीप का कमाल, रोमांच मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 11 रन से हराया

India vs South Africa 3rd T20 Highlights: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीसरा मुकाबला सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम सेंचुरियन में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए। तिलक वर्मा ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने 11 रन से मैच जीत लिया।

By Umesh Kumar Thu, 14 Nov 2024 12:41 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तीसरे टी20 में भारत ने साउथ अफ्रीक को 11 रन से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी।  

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन एकबार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 50 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने अपना पहला टी20I शतक जड़ा। 

तिलक वर्मा 56 गेंद पर 107 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्या ने 1 रन बनाया। जबकि हार्दिक पांड्या ने 18 रन का योगदान दिया। रिंकू सिंह 8 रन और डेब्यूटेंट रमनदीप सिंह ने 15 रन की कैमियों पारी खेली। 

जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्‍छी रही। हालांंकि, इसके बाद टीम लगातार विकेट खोती चली गई। हेनरिक क्‍लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए। उनके अलावा मार्को यानसेन ने 17 गेंदों पर 54 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 29 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। साथ ही हार्दिक और अक्षर की झोली में 1-1 विकेट आया।  

तीसरे टी20I के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनः-

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यांसन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लूथो सिपामला

14 Nov 202412:41:53 AM
IND vs SA 3rd T20I Live: यानसेन लौटे पवेलियन

 आखिरी ओवर में मार्को यानसेन आउट हुए। उन्‍होंने 17 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने उनका विकेट अपने नाम किया।

14 Nov 202412:30:50 AM
IND vs SA 3rd T20I Live: हेनरिक क्‍लासेन हुए कैच आउट

 हेनरिक क्‍लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 4 छक्‍के लगाए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर तिलक वर्मा ने उनका कैच लपका।

14 Nov 202412:17:00 AM
IND vs SA 3rd T20I Live: आधी टीम लौटी पवेलियन

 साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। हार्दिक पांड्या ने डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। अक्षर पटेल ने मिलर का बेहतरीन कैच लपका। मिलर ने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए।

13 Nov 202411:57:29 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: एडेन मार्कराम लौटे पवेलियन

 साउथ अफ्रीक का चौथा विकेट‍ गिर गया है। कप्‍तान एडेन मार्कराम ने 18 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 छक्‍के भी लगाए। वरुण चक्रवर्ती ने यह विकेट अपने नाम किया।

13 Nov 202411:48:03 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: ट्रिस्टन स्टब्स हुए आउट

 साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स को LBW आउट किया। स्‍टब्‍स ने 12 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली।

13 Nov 202411:33:41 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: वरुण ने दिलाई दूसरी सफलता

 वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्‍होंने रीजा हेंड्रिक्स को पवेलियन भेजा। रीजा ने 13 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए।

13 Nov 202411:26:29 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: अर्शदीप ने झटका पहला विकेट

 साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने रयान रिकेलटन को बोल्‍ड किया। रयान रिकेलटन ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए। इस विकेट के साथ ही अर्शदीप सिंह टी20I में दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गए हैं। उन्‍होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है।

13 Nov 202411:04:48 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: 11:10 बजे शुरू होगा मैच

 बहुत सारे कीड़े मैदान और पिच पर गिर गए थे। ऐसे में ग्राउंड्समैन ने मशीन से कीड़ों को हटाया। वीवीएस लक्ष्‍मण ने अंपायर्स से मैच शुरू होने को लेकर बातचीत की। इसके बाद खेल भारतीय समयानुसार 11:10 बजे शुरू हो सकता है।

13 Nov 202410:47:24 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: खेल रोका गया

 220 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर में 7 रन बनाए। दूसरा ओवर शुरू होने से पहले खेल को रोका गया। दरअसल, मैदान पर बहुत सारे कीड़े आ गए हैं। ऐसे में अंपायर्स ने खेल को रोकने का फैसला लिया।

13 Nov 202410:25:06 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: भारत ने दिया 220 रन का लक्ष्य

 भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए। तिलक वर्मा 107 रन बनाकर नाबाद रहे। रमनदीप सिंह ने 15 रन की पारी खेली और वह रन आउट हुए। 

13 Nov 202410:12:17 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: तिलक वर्मा का शतक

 तिलक वर्मा का शतक पूरा हो गया है। यह उनका टी20I का पहला शतक है। भारत ने 200 के पार का स्कोर बना लिया है। 

13 Nov 202410:08:58 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: भारत को लगा पांचवां झटका

 भारत ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। रिंकू सिंह आउट होकर पवेलियन लौटे। उनके बल्ले से 9 रन निकले। 

13 Nov 202410:01:30 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: शतक के करीब तिलक वर्मा

 तूफानी बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा अपने पहले टी20I शतक के करीब पहुंच गए हैं। रिंकू सिंह उनका साथ दे रहे हैं। 

13 Nov 20249:37:15 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

 13वें ओवर में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। हादर्कि पांड्या एलबीडल्‍ब्‍यू आउट हुए। उन्‍होंने 16 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली।

13 Nov 20249:35:22 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक

 तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 32 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

13 Nov 20249:29:28 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

 भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल रहे। उन्‍होंने 4 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।

13 Nov 20249:18:41 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: अभिषेक शर्मा हुए आउट

 अर्धशतक बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। शर्मा ने 25 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। ने 107 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा।

13 Nov 20248:59:22 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: 60 रन की हुई साझेदारी

 तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 28 गेंद में दोनों ने मिलकर 60 रन कूट दिए हैं। तिलक 25 और अभिषेक 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 60/1

13 Nov 20248:43:47 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: तिलक और अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी

 एक विकेट जल्दी गंवाने के बाद क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने आक्रामक मोड़ में बल्लेबाजी शुरू की है। मार्को यान्सन के ओवर में एक सिक्स और चौके लगाए। इसके बाद कोएत्जी के ओवर में अभिषेक शर्मा ने अपने हाथ खोले। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 27/1

13 Nov 20248:34:45 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: तीसरे मैच में भी नहीं खुला संजू सैमसन का खाता

 पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। दूसरे मैच की तरह संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

13 Nov 20248:10:28 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: भारत ने किया एक बदलाव

 भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यांसन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लूथो सिपामला

13 Nov 20248:04:37 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: साउथ अफ्रीका ने जीता ने टॉस

 साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की तरफ से रमनदीप ने डेब्यू किया है। 

13 Nov 20245:39:24 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: साढ़े आठ बजे शुरू होगा मुकाबला

 साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीसरा टी20I मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। 

13 Nov 20244:29:00 PM
IND vs SA 3rd T20I Live: भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव

 भारतीय टीम तीसरे टी20I में बदलाव के साथ उतर सकती है। अभिषेक शर्मा के बल्ले से पहले दो मैच में रन नहीं निकाले हैं। उनकी जगह नए बल्लेबाज को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us