Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs PAK Final Live: पाकिस्तान में मोहसिन नकवी बने निशाना, इस्तीफे की उठी मांग

IND vs PAK Final Live: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता। भारत ने इस एशिया कप सीजन ने पाकिस्तान को लगातार तीसरी बार हराया।

By Umesh Kumar Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Final Live Updates: एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब जीता। दोनों टीमें टूर्नामेंट के 41 सालों के इतिहास में पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। 

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में तिलक ने भारत को जीत का 'तिलक' लगाया। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद पहले संजू संजू सैमसन (24) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद शिवम दुबे (33) के साथ 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तिलक 69 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। फहीम अशरफ ने 3 विकेट चटकाए। 

भारत ने अभिषेक (5), गिल (12) और सूर्यकुमार यादव (1) के विकेट 20 रन के अंदर गंवा दिए थे। यहां से भारत ने वापसी और मैच जीता।

रऊफ बने विलेन

3.4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 50 रन लुटाने वाले हारिस रऊफ को हार का बड़ा कारण माना जा सकता है। जब-जब पाकिस्तान के पास बढ़त दिखी उसी समय रऊफ के बड़े ओवर ने भारत से दबाव हटाने का काम किया। 15वें ओवर में 17 रन दिए और 18वें ओवर में 13 रन दिए। यहां से भारत पर से दबाव हट गया। 

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को पावरप्ले तक भारतीय गेंदबाजों ने बांध के रखा। इसके बावजूद किसी तरह साहिबजादा फरहान 35 गेंद पर अर्धशतक बना सके और फखर के साथ पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। 

ओपनिंग साझेदारी के टूटते ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों में 'तू चल मैं आया' की होड़ लग गई। पाकिस्तान ने 84 के स्कोर पर 10वें ओवर में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद उन्हें दूसरा झटका 13वें ओवर में 113 के स्कोर पर लगा था। इसके बाद ऐसा लगा कि जैसे कोई दूसरा ही मैच चलने लगा और भारतीय स्पिनर्स के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए।

केवल 33 रन के भीतर 9 विकेट गंवाकर पाकिस्तान की टीम 146 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 113 से 146 के बीच में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन तिकड़ी ने ऐसा जाल बिछाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज उससे बाहर ही नहीं निकाल पाए। पहले तीन बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

टॉस के समय आगा की बेइज्जती हुई

टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की बेइज्जती देखने को मिली। पूर्व भारतीय हेड कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सलमान आगा से बात ही नहीं की। वकार युनिस ने पाकिस्तानी कप्तान से सवाल पूछे। यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब दो प्रजेंटर टॉस के समय मौजूद रहे।

29 Sept 202511:24:49 PM
IND vs PAK Final Live: मोहसिन नकवी की पाकिस्तान में आलोचना

एशिया कप में मिली हार के बाद पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता मूनिस इलाही ने एक्स पर लिखा कि अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें मोहसिन नकवी के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने इतने कम समय में पाकिस्तान क्रिकेट को तबाह कर दिया। यह बेशर्म इंसान किसी तरह का अफसोस महसूस नहीं करता, लेकिन जिन्होंने इसे बिठाया है, उन्हें सोचना चाहिए। इसे तुरंत हटाना चाहिए।

29 Sept 20259:49:07 PM
IND vs PAK Final Live: बीसीसीआई सचिव ने नकवी को लपेटा

 बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने फाइनल के बाद एशिया कप की ट्रॉफी अपने साथ ले जाने वाले मोहसिन नकवी को जमकर सुनाई है। उन्होंने कहा, "एसीसी चीफ ट्रॉफी देना चाहते थे, लेकिन हमने साफ कर दिया था कि हम उनसे कोई ट्रॉफी नहीं लेंगे। हम इस बात से हैरान हैं कि एसीसी चेयरमैन अपने साथ ट्रॉफी और मेडल ले गए। इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि वह हर तरह से भारत के थे। हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह ट्रॉफी और मेडल वापस लौटाएंगे। उम्मीद है कि वह उन्हें सही रखेंगे ताकि वह डैमेज न हों।"

29 Sept 20258:36:56 PM
IND vs PAK Final Live: गौतम गंभीर का दांव हुआ सफल

फाइनल में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे और ये भारत के लिए बहुत बड़ा झटका था। हालांकि गौतम गंभीर ने शिवम दुबे को खिलाया और उनसे नई गेंद से गेंदबाजी करने को कहा। गंभीर का ये दांव सफल रहा। दुबे ने अपने शुरुआती दो ओवरों मे ंसिर्फ 12 रन ही दिए थे। 

29 Sept 20257:23:41 PM
IND vs PAK Final Live: भारतीय बल्लेबाजों को पड़ी डांट

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जब टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट सिर्फ 20 रनों पर खो दिए थे तब भारतीय बल्लेबाजों को कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने डांट दिया था। उन्होंने कमेंट्री करते हुए कहा था कि ये लोग पैनिक क्यों कर रहे हैं। 

29 Sept 20256:54:38 PM
IND vs PAK Final Live: सूर्यकुमार ने की पाकिस्तानी रिपोर्ट की बोलती बंद

फाइनल जीतने के बाद अभिषेक शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव पर पाकिस्तानी रिपोर्टर ने क्रिकेट में राजनीति करने के आरोप लगाए। इसके जवाब में सूर्यकुमार ने शानदार जवाब देते हुए रिपोर्टर को ही घेर लिया। 

29 Sept 20255:57:40 PM
IND vs PAK Final Live: सूर्यकुमार ने खोली पाकिस्तान की पोल

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एनडीटीवी से बात करते हुए पाकिस्तान की पोल खोल दी और कहा कि टीम इंडिया और पाकिस्तान मे ंकाफी अंतर है। सूर्यकुमार ने कहा कि पाकिस्तान मैदान के बाहर बयान देने के लिए आई थी और हम इज्जत के साथ खेलने के लिए। 

29 Sept 20255:31:06 PM
IND vs PAK: पीएम मोदी का पोस्ट वायरल

 टीम इंडिया की जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी थी। पीएम के इस पोस्ट को अभी तक एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोग रिपोस्ट कर चुके हैं। 

#OperationSindoor on the games field.

Outcome is the same - India wins!

Congrats to our cricketers.

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025

29 Sept 20253:23:18 PM
India vs Pakistan Final Live: पाकिस्तानी दिग्गजों का फूटा गुस्सा

भारत से एशिया कप 2025 का फाइनल मैच हारने के बाद पाकिस्तानी दिग्गजों का अपनी टीम पर ही गुस्सा फूटा है। शाहिद अफरीदी ने कहा कि निराशा तो है, लेकिन मैं अपनी टीम की स्थिति जानता था और भारत की टीम की स्थिति भी।

रमीज राजा ने खिलाड़ियों से आत्ममंथन की सलाह दी कि यह वो समय है जब आपको खुद से सवाल करना चाहिए कि कहां गलती हो रही है। गलतियां बार-बार हो रही हैं और उन्हें ठीक करने की जरूरत है।

29 Sept 20252:20:44 PM
Ind vs Pak Final Live: क्यों मोहसिन नकवी से भारत ने नहीं ली ट्रॉफी?

BCCI ने मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं लेने की वजह बताई। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि टीम इंडिया एक ऐसे शख्स के हाथों ट्रॉफी कभी नहीं स्वीकार कर सकती जो भारत के खिलाफ जंग छेड़ रहा हो।

29 Sept 20252:17:35 PM
India vs Pakistan Final Live: भारत की जीत पर सीएम योगी का बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया की एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद एक पोस्ट में कहा कि मैदान कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी। भारतीय टीम के हर खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन! जय हिंद!

29 Sept 20251:23:15 PM
IND vs PAK Final Live: पाकिस्तान को भारत के साथ नहीं खेलना चाहिए- कामरान अकमल

पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर कामरान अकमल ने कहा कि पीसीबी को जल्द ये एलान करना चाहिए कि वह भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी।

29 Sept 202512:31:28 PM
India vs Pakistan Final Live: वरुण चक्रवर्ती ने किया खास पोस्ट

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की जीत के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर मजेदार तस्वीरें साझा कीं जिसमें वह मग को ट्रॉफी की तरह गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा अक्खा दुनिया एक तरफ और मेरा इंडिया एक तरफ।

29 Sept 202512:10:33 PM
India vs Pakistan Final Live: बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लौटाने को कहा

मोहसिन नकवी की इस हरकत पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कड़ी आपत्ति जताई है। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को जल्द से जल्द एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लौटाने को कहा है।

29 Sept 202511:20:05 AM
IND vs PAK Final Live Updates: शोएब मलिक का बयान हो रहा वायरल

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने कहा कि भारत का ट्रॉफी न लेना आगे चलकर उन्हें सता सकता है। मलिक ने आगे कहा कि खिलाड़ियों ने इतनी मेहनत की, इतनी गर्मी में खेले, टूर्नामेंट जीता। आखिर मेहनत किसके लिए की? ट्रॉफी उठाने के लिए! और जीतने के बाद ट्रॉफी लेने ही नहीं आए। ये बहुत बड़ी उपलब्धि थी, करीबी मैच के बाद मिली थी। लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया।

29 Sept 202511:19:46 AM
भारत ने ट्रॉफी नहीं लेकर अच्छा किया: मनोज तिवारी

एशिया कप फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सभी खुश हैं। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारत की जरूरत है और हम नियम नहीं बदल सकते, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान के हाथों ट्रॉफी स्वीकार न करके बहुत अच्छा काम किया।

29 Sept 202511:05:06 AM
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने साधा निशाना

एशिया कप फाइनल में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने पर महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि क्या ऑपरेशन सिंदूर खत्म हो गया है? अगर यह खेल रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए खेला जा रहा होता, तो बात समझ में आती, लेकिन ऑपरेशन के बीच में यह कैसे हो सकता है? क्या यह पैसे के लिए हो रहा है? अमित शाह कहते हैं कि यह ICC द्वारा आयोजित किया जा रहा है, तो उनके बेटे के अध्यक्ष रहते ICC पाकिस्तान को बाहर क्यों नहीं कर सकता?

29 Sept 202510:34:37 AM
IND vs PAK Final Live: सलमान अली आगा ने क्या कहा?

भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा कि भारत ने इस टूर्नामेंट में जो किया, वह बेहद निराशाजनक है। हाथ न मिलाकर उन्होंने हमें नहीं बल्कि क्रिकेट का अपमान किया है। बड़ी टीमें ऐसा नहीं करतीं। हमने अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई और मेडल ग्रहण किए। लेकिन भारत का व्यवहार बहुत ही निराशाजनक रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि मैं कठोर शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, लेकिन उन्होंने बहुत ही असम्मानजनक रवैया दिखाया। यह पहली बार है जब मैंने ऐसा देखा है। इस टूर्नामेंट में जो भी हुआ, वह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह सब कभी न कभी खत्म होगा, क्योंकि यह खेल के लिए खराब है।

29 Sept 20259:54:14 AM
IND vs PAK Final Live: BCCI का पाकिस्तान पर आरोप

ACC (एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल) अध्यक्ष और PCB (पाक‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड) चेयरमैन मोहसिन नकवी पर बीसीसीआई ने आरोप लगाया है कि वह ट्रॉफी और मेडल अपने होटल के कमरे में ले गए। इस पर बीसीसीआई ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि ट्रॉफी भारत भेजी जानी चाहिए, क्योंकि खिताब जीतने वाली टीम उसका असली हकदार है।

29 Sept 20259:15:55 AM
Ind vs Pak Final Live: मोहसिन नकवी ने पीएम मोदी को दिया जवाब

भारतीय टीम के एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद पीएम मोदी ने भारत-पाकिस्तान फाइनल की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की थी और कहा कि नतीजा वही रहा, भारत जीता। उन्होंने ये भी कहा था कि खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही, भारत की जीत। हमारे खिलाड़ियों को बधाई।

अब इस पर एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक्स पर लिखा,

"अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से दर्ज है।

उन्होंने कहा,

"कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन को दिखाता है और खेल की मूल भावना का अपमान करता है।"

29 Sept 20253:17:13 AM
IND vs PAK Final: बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

 सलमान अली आगा ने हार के बाद बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा, हमने बेहतरीन गेंदबाजी की। अगर हमने बल्लेबाजी में अच्छा फिनिश किया होता तो आज कहानी कुछ और हो सकती थी। हमने बल्लेबाजी में स्ट्राइक रोटेट नहीं किया और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। लेकिन हमें अपनी बल्लेबाजी ठीक करनी होगी।

29 Sept 20251:37:41 AM
IND vs PAK Final Live Score: भारतीय टीम ने नहीं लिया अवॉर्ड

 भारतीय टीम ने जीत के बाद अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। प्रेजेंटर साइमन डोल ने कहा कि भारतीय टीम आज अपने अवॉर्ड्स नहीं लेगी। लिहाजा इसी के साथ प्रेजेंटेशन सेरेमनी समाप्त होती है। क्योंकि मोहसिन नकवी एसीसी के अध्यक्ष और वह पाकिस्तान सरकार के मंत्री भी हैं। इसके चलते भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं ली। 

29 Sept 20251:00:54 AM
IND vs PAK Final Live Score: संजू सैमसन का बयान

 संजू ने कहा- मैं दबाव का लुत्फ उठाता हूं, मैंने अधिक भारत-पाकिस्तान मैच नहीं खेला है लेकिन आज दबाव महसूस हो रहा था। आपको खेल के अनुसार ही खुद को ढालना होता है। इसलिए परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करनी होती है। करीबी मुकाबले अहम होते हैं क्योंकि इससे आप खुद को परखने का मौका मिलता है।

29 Sept 202512:40:14 AM
IND vs PAK Final Live Score: पीएम मोदी ने दी बधाई

 भारतीय टीम के एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने लिखा कि, ऑपरेशन सिंदूर ऑन गेम फील्ड। रिजल्ट सेम रहा। भारत की जीत। हमारी टीम को बधाई हो। 

#OperationSindoor on the games field.

Outcome is the same - India wins!

Congrats to our cricketers.

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
29 Sept 202512:29:05 AM
IND vs PAK Final Live Score: रऊफ बने विलन

 आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और पहली दो गेंदों पर तिलक ने आठ रन बना दिए थे। अगली गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने रिंकू सिंह को विजयी रन बनाने का मौका दिया। एशिया कप में अपनी पहली गेंद पर रिंकू ने चौका लगाते हुए भारत को जीत दिलाई।

3.4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 50 रन लुटाने वाले हारिस रऊफ को हार का बड़ा कारण माना जा सकता है। जब-जब पाकिस्तान के पास बढ़त दिखी उसी समय रऊफ के बड़े ओवर ने भारत से दबाव हटाने का काम किया।

29 Sept 202512:06:29 AM
IND vs PAK Final Live Score: रिंकू ने लगाया विजयी चौका

 भारत एशिया कप चैंपियन बन गया है। नौवीं बार टीम इंडिया ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। रिंकू सिंह फाइनल से पहले टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे रहे। फाइनल में किस्मत चमकी और भारत को विजयी बना दिया। तिलक वर्मा 53 गेंद पर 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी। 

29 Sept 202512:00:27 AM
IND vs PAK Final Live Score: शिवम दुबे की पारी हुई समाप्त

 फहीम अशरफ ने 19वें ओवर की पहली गेंद दो बार डालने की कोशिश की लेकिन बीच में ही रुक गए। फिर वह मैदान पर लेट गए और उनके साथी खिलाड़ी उन्हें घेरे हुए थे। ऐसा लगा कि उन्हें क्रैम्प था। 12 गेंद में 17 रनों की आवश्यकता होने पर अशरफ ने केवल 7 रन का ओवर निकाला और बोनस में दुबे का विकेट भी ले गए। अब ये मैच किसी के भी हाथ में जा सकता है। रिंकू बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

28 Sept 202511:33:46 PM
IND vs PAK Final Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा

 तिलक वर्मा ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शिवम दुबे के साथ तिलक ने 22 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को 24 गेंद पर जीत के लिए 36 रन चाहिए। अयूब के दो और अबरार के एक ओवर से मिलाकर केवल 14 रन आए थे, लेकिन रऊफ के ओवर से 17 रन निकालकर भारत ने अब दबाव पाकिस्तान की ओर भेज दिया है। 

28 Sept 202511:17:54 PM
IND vs PAK Final Live Score: सैमसन नहीं ले पाए जीवनदान का लाभ

 50 रनों की साझेदारी को अबरार ने तोड़ दिया है। उनकी गेंद पर ही सैमसन का कैच छूटा था। भारत को अब तेजी से रन बनाने की जरूरत है और उसी कोशिश में सैमसन का विकेट गिरा है। अयूब पर एक छक्का लगाकर सैमसन ने आक्रामक इरादे दिखाए थे, लेकिन अबरार ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। संजू 24 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं। 42 गेंद पर 69 रन चाहिए।

28 Sept 202511:09:55 PM
IND vs PAK Final Live Score: संजू और तिलक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 पावरप्ले में ही 20 के स्कोर पर तीन विकेट गिर जाने के बाद भारत को एक साझेदारी की आवश्यकता थी। तिलक और सैमसन ने वो साझेदारी बना ली है और अब भारत की पारी वापस ट्रैक पर आती दिख रही है। पहली 60 गेंदों में भारत ने 58 रन बनाए हैं और अब 52 गेंदों में उनको 77 रनों की जरूरत है। तिलक और संजू के बीच 45 गेंद पर 50 रन की साझेदारी कर ली है। 

28 Sept 202511:01:49 PM
IND vs PAK Final Live Score: संजू को मिला जीवनदान

 36 रन, इस एशिया कप में ये भारत का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर है। इसके साथ ही ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत का T20I में तीसरा सबसे कम पावरप्ले स्कोर है। वहीं, संजू सैमसन को 12 के स्कोर पर एक जीवनदान मिला। अबरार के ओवर में हुसैन तलत ने आसान सा कैच टपका दिया। 

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 58/3, तिलक- 24 और संजू- 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

28 Sept 202510:51:05 PM
IND vs PAK Final Live Score: संजू और तिलक के बीच पनपी साझेदारी

 संजू और तिलक के बीच 18 गेंद पर 22 रन की साझेदारी हो चुकी है। तिलक 17 गेंद पर 19 रन और संजू 5 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर समाप्त हो चुके हैं और 42 रन बन गए हैं। भारत को अभी धैर्य दिखाने की जरूरत है। तिलक कमजोर गेंद पर प्रहार कर रहे हैं। वह दो चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। 

28 Sept 202510:40:46 PM
IND vs PAK Final Live Score: गिल भी आउट, पाकिस्तान की बेहतरीन शुरूआत

 भारत ने गिल का विकेट गंवा दिया है। वह 12 रन ही बना सके। कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा, भारत ये मैच फेंक रहा है, ये बात कम से कम तीन बार दोहराई जब गिल मिडऑन पर कैच आउट हुए। संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। तिलक और संजू क्रीज पर मौजूद हैं।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 25/3

28 Sept 202510:28:57 PM
IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान को मिली दूसरी सफलता

 सूर्यकुमार का खराब फॉर्म फाइनल में भी देखने को मिला और अब पाकिस्तान को वो शुरूआत मिल गई है जिसकी उन्हें तलाश थी। पिछली चार पारियों में भारत के T20I कप्तान के स्कोर 0, 5, 12 और 1 रहे हैं। पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने आगे की ओर गोता लगाते हुए कमाल का कैच लपका है मिडऑफ पर। मुश्किल में भारतीय टीम। तिलक वर्मा, गिल का साथ देने आए हैं।

28 Sept 202510:16:27 PM
IND vs PAK Final Live Score: भारत को लगा बड़ा झटका

 अभिषेक शर्मा दूसरे ही ओवर में फहीम अशरफ का शिकार बने। हारिस रऊफ ने कैच लपका। अभिषेक 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। यह पहली बार है जब अभिषेक 10 रन का स्कोर क्रास नहीं कर पाए। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 10/1

28 Sept 20259:48:06 PM
IND vs PAK Final Live Score: 20 ओवर पूरे नहीं खेल सकी पाकिस्तान

 पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। भारतीय स्पिनर्स ने विकेट गिराने का काम शुरू किया तो बुमराह ने उसे अंजाम तक पहुंचा दिया। पूरी पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर सिमट गई। 84 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा और 62 रन के अंदर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। कुलदीप ने चार विकेट चटकाए। तीन गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिले। 

28 Sept 20259:42:14 PM
IND vs PAK Final Live Score: रऊफ का प्लेन बुमराह ने किया क्रैश

 जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ का विकेट निकाला। बुमराह ने रउफ को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया और पाकिस्तान को नौवां झटका दिया। रऊफ का विकेट लेने के बाद बुमराह ने प्लेन क्रैश वाला इशारा किया। अब पाकिस्तान की कोशिश किसी तरह 150 के स्कोर तक पहुंचने की है।

28 Sept 20259:35:46 PM
IND vs PAK Final Live Score: कुलदीप ने एक ओवर में लिए तीन विकेट

 कुलदीप यादव ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकए। पहले कप्तान सलमान आगा का। फिर शाहीन अफरीदी की और ओवर की आखिरी गेंद पर फहीम का विकेट चटका दिया। गौरतलब हो कि फहीम आते ही समय बल्ले पर कुछ फूंकते दिखे थे। इसके बावजूद भी उनका बल्ला नहीं चला और दो गेंद का सामने करने के बाद भी उनका खाता नहीं खूला और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कुलदीप ने चार ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 

28 Sept 20259:28:14 PM
IND vs PAK Final Live Score: लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी

 भारत ने पांचवें ओवर में पांच विकेट चटका लिए हैं। इस दौरान महज 31 रन खर्च किये हैं। कुलदीप, वरुण और अक्षर दो-दो विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तान ने 134 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। 

28 Sept 20259:19:55 PM
IND vs PAK Final Live Score: तीन ओवर, तीन विकेट

 पाकिस्तान ने पिछली 18 गेंद पर तीन विकेट गंवाए हैं और इस दौरान 19 रन बनाए। भारत ने पूरी तरह से मैच में पकड़ बना ली है। 

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 128/4

28 Sept 20259:15:42 PM
IND vs PAK Final Live Score: चक्रवर्ती ने दिया एक और झटका

 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स खाने के बाद वरुण चक्रवर्ती ने गजब की वापसी। चक्रवर्ती ने सेट बल्लेबाज फखर जमान को 45 के स्कोर पर आउट किया। चक्रवर्ती वाइड गेंद डालने की अपनी रणनीति पर अड़े रहे। इस बार गेंद थोड़ी फुल लेंथ की थी, इसलिए फखर उसे सीधा नहीं मार पाए और न ही उसके नीचे आ पाए। गेंद बल्ले के बाहरी हिस्से से टकराई और मोटे किनारे से निकल गई। कुलदीप ने बैकवर्ड पॉइंट पर बैक-पेडल करते हुए एक अच्छा कैच लपका।  

28 Sept 20259:13:03 PM
IND vs PAK Final Live Score: स्पिनर्स ने कराई भारत की वापसी

 फरहान का विकेट गिरने के बाद भी पाकिस्तान ने तेजी से रन बनाने का फैसला किया और नए बल्लेबाज सैम अयूब ने शिवम दुबे द्वारा फेंके गए 11वें ओवर में दो चौके लगाए। फखर के साथ उनकी एक अच्छी साझेदारी बन रही थी जिसे कुलदीप यादव ने 12वें ओवर की पांचवी गेंद पर तोड़ दिया। कुलदीप की गेंद को बैकफुट पर जाकर कट करने के प्रयास में अयूब पॉइंट पर खड़े बुमराह की ओर गेंद को खेल बैठे जिन्होंने आगे की ओर डाइव लगाते हुए एक अच्छा कैच पकड़ा।

केवल 14 रन बनाकर अयूब आउट हुए और उनके लिए इस टूर्नामेंट में एक और निराशाजनक पारी देखने को मिली। कुलदीप पहले तीन ओवर में 29 रन दे चुके हैं और काफी महंगे साबित हो रहे हैं। दूसरी ओर अक्षर ने मोहम्मद हारिस को दो के निजी स्कोर पर चलता किया है। कुछ अंतराल पर ही मिले तीन विकेटों ने भारत की वापसी करा दी है।

28 Sept 20259:09:01 PM
IND vs PAK Final Live Score: कुलदीप की फिरकी में फंसे अयूब

 कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कुलदीप ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद छोटी की। ऑफ स्टंप के काफी बाहर, शॉर्ट एंड वाइड, उसको कट के लिए गए थे, गेंद को नीचे नहीं रख पाए, हवा में खेली गेंद और बैकवर्ड प्वाइंट पर बुमराह ने आगे आकर एक बेहतरीन कैच लपका। 

13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 113/2

28 Sept 20258:52:05 PM
IND vs PAK Final Live Score: वरुण के चक्रव्यूह में फंसे फरहान

 पाकिस्तान को 84 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने छक्का खाने के बाद वापसी की। फरहान ने धीमी गति की लेंथ गेंद को पुल किया लेकिन संपर्क अच्छा नहीं और गेंद सीधा तिलक वर्मा के हाथ में गई, फरहान खुद से निराश नजर आए और उन्होंने बल्ला ग्राउंड पर पटका अपनी हताशा जाहिर की। बहरहाल भारत को सफलता हाथ लग गई।

10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 87/1

28 Sept 20258:46:22 PM
IND vs PAK Final Live Score: फरहान का अर्धशतक

 साहिबजादा फरहान ने अपना पांचवां टी20I अर्धशतक पूरा किया। यह अर्धशतक 35 गेंद पर आया। वह 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। फखर 18 गेंद पर 22 रन बनाकर साथ दे रहे। 

28 Sept 20258:42:47 PM
IND vs PAK Final Live Score: फरहान ने बनाया खास रिकॉर्ड

 साहिबजादा फरहान ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने T20I में जसप्रीत बुमराह पर तीन छक्के मारे हैं। फाइनल में फरहान बुमराह को टारगेट कर रहे हैं। 

28 Sept 20258:40:54 PM
IND vs PAK Final Live Score: 8 रन प्रति ओवर बना रही पाकिस्तान टीम

 8 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाकिस्तान 8 रन प्रति स्कोर बना रही है। फरहान 47 रन और फखर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को पहली विकेट की तलाश है। पाकिस्तान ने साधी हुई शुरुआत की है।

28 Sept 20258:36:30 PM
IND vs PAK Final Live Score: 1 से 6 ओवर की कहानी

दुबे ने नई गेंद ली और पहले ओवर में केवल एक चौका दिया।
फरहान ने बुमराह के पहले ओवर में चौका लगाया। गेंद स्विंग करती रही।
पारी के तीसरे ओवर में चार सिंगल और एक चौका।
पाकिस्तान ने पहले 3 ओवर में 19 रन बनाए।
फरहान ने बुमराह को एक चौका और एक छक्का लगाया।
वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में केवल 5 रन दिए।
बुमराह ने पावरप्ले में तीन ओवर का स्पेल नहीं फेंका।
अक्षर ने अपना पहला ओवर फेंका और 8 रन दिए।

28 Sept 20258:32:45 PM
IND vs PAK Final Live Score: पावरप्ले में भारत की जीत

 भारत ने पहली बाजीमार ली है। पाकिस्तान को पावरप्ले में 45 रन ही बनाने दिया। अक्षर ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए। बुमराह ने दो ओवर में 18 रन दिए। और शिवम दुबे ने 12 और वरुण चक्रवर्ती ने एक ओवर में 5 रन खर्च किए। साहिबजादा फरहान 31 और फखर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव सातवां ओवर करने आएं हैं। 

28 Sept 20258:18:36 PM
IND vs PAK Final Live Score: छटपटा रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज

 तेज गति से रन बनाने के लिए पाकिस्तान के बल्लेबाज छटपटा रहे हैं। साहिबजादा फरहान 16 और फखर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे ने अपने दो ओवर में 12 रन खर्च किए। तीन ओवर समाप्त हो गए हैं। पाकिस्तान ने 19 रन बना लिए हैं। चौथा ओवर बुमराह कर रहे हैं। 

28 Sept 20258:16:09 PM
IND vs PAK Final Live Score: बुमराह के ओवर में लगा एक चौका

 साहिबजादा फरहान ने बुमराह के ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। बुमराह ने धीमी गेंद की और उसकी कीमत चुकाई। 122.3 किमी/घंटा की ऑफ-कटर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर। फरहान झुके और गेंद के नीचे आकर ऑफ-साइड रिंग के ऊपर से गेंद को उछाला और अपना दूसरा चौका लगाया। तीसरा ओवर शिवम दुबे कर रहे हैं।

2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 11/0,  फरहान- 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

28 Sept 20258:09:50 PM
IND vs PAK Final Live Score: पहले ओवर में बने 4 रन

 शिवम दुबे ने अपने पहले ओवर में मात्र चार रन खर्च किया। फरहान ने पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर खेला। गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी लेकिन फिर भी इनफील्ड क्लियर कर गई और चार रन मिला। दूसरा ओवर बुमराह कर रहे हैं। 

28 Sept 20258:04:21 PM
IND vs PAK Final Live Score: शिवम दुबे से पहले कराया पहला ओवर

 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर और वरुण चक्रवर्ती की जगह शिवम दुबे से पहला ओवर करने के लिए कहा। साहिबजादा फरहान और फखर जमान क्रीज पर हैं। शिवम दुबे अपने टी20I करियर में मात्र चौथी बार पहला ओवर कर रहे हैं। 

28 Sept 20258:00:29 PM
IND vs PAK Final Live Score: राष्ट्रगान हुआ समाप्त

 राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर कतरबद्ध हुईं। पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान हुआ फिर भारत का। अब मैच पाकिस्तान बल्लेबाजी के लिए तैयार है। मुकाबला शुरू होने को है।

28 Sept 20257:58:59 PM
IND vs PAK Final Live Score: क्या पाकिस्तान तोड़ पाएगा भारत का दबदबा?

 भारत और पाकिस्तान के बीच T20I क्रिकेट के इतिहास में अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 12 मैच में जीत मिली है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन मुकाबले अपने नाम कर पाई है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 5 T20 मुकाबलों में भारतीय टीम ने सभी मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

28 Sept 20257:56:51 PM
IND vs PAK Final Live Score: रवि शास्त्री ने नहीं की सलमान आगा से बात

 पूर्व भारतीय हेड कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा से बात नहीं की। वकार युनिस ने पाकिस्तानी कप्तान से सवाल पूछे। ये सब पिछले तीन हफ्ते से शुरू हुए आरोप-प्रतिरोप का असर दिखा है।

28 Sept 20257:51:00 PM
IND vs PAK Final Live Score: दो प्रजेंटर रहे मौजूद

 शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि टॉस के समय दो प्रजेंटर मौजूद हों। रवि शास्त्री ने भारतीय कप्तान और वकार युनिस ने पाकिस्तानी कप्तान से सवाल पूछे।  

खैर अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बाहर किया गया है। रिंकू सिंह और शिवम दुबे की वापसी हो रही है। रिंकू टूर्नामेंट में पहला मैच खेलेंगे। अब तक दुबई में जितने भी भारत-पाकिस्तान T20I मुकाबले हुए हैं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

28 Sept 20257:35:24 PM
IND vs PAK Final Live Score: हार्दिक पांड्या हुए बाहर

 सूर्यकुमार यादव ने उछाला सिक्का और सलमान आगा ने कहा हेड्स, सिक्का गिरा भारत के पक्ष में। भारत पहले गेंदबाजी करेगा। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पिच सख्त नजर आ रही है और विकेट खेल के लिए अच्छी है। भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम के लिए मौके से अधिक महत्व उसी खेल को जारी रखना चाहते हैं। रिंकू सिंह और शिवम दुबे टीम में शामिल किए गए हैं।

28 Sept 20257:27:36 PM
IND vs PAK Final Live Score: क्या हार्दिक मिस करेंगे आज का मैच?

 हार्दिक पांड्या आज ज्यादातर समय मैदान के किनारे ही बैठे दिखाई दिए, अपने साथियों को प्रैक्टिस करते हुए देखते रहे। उनके खाते में चार पारियों में 48 रन और चार विकेट हैं, जो सुनने में बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं लगता। लेकिन उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम को ऐसा संतुलन देती है जिसे दोहराना बेहद मुश्किल है। अगर वह बाहर होते हैं तो भारत के लिए यह निश्चित ही एक झटका होगा।

28 Sept 20256:51:11 PM
IND vs PAK Final Live Score: भारत की कमजोर कड़ी

 पाकिस्तान दोनों में से किसी भी मैच में भारत की बल्लेबाजी क्रम के गहराई को नहीं माप पाया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो रन बनाए, वह उनके शीर्ष क्रम ने ही बनाए हैं। लगभग सभी भारतीय मैचों में ऐसा ही हुआ है, जिसका मतलब है कि इस एशिया कप में भारत के नंबर 6 और उससे नीचे के बल्लेबाजों को सीमित मौका मिला है।

28 Sept 20256:11:55 PM
IND vs PAK Final Live Score: बाबर को टीम में शामिल करने का प्लान फेल

 पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान फिलहाल टी20 सेटअप से बाहर चल रहे हैं। क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच और सुपर 4 मैच में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को टीम में शामिल करना चाहता था।

हालांकि, एशिया कप 2025 के आयोजकों ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया और कहा कि किसी खिलाड़ी को टूर्नामेंट के बीच में टीम में तभी शामिल किया जा सकता है जब टीम का कोई मौजूदा सदस्य चोटिल हो। बाबर आजम ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

28 Sept 20255:49:25 PM
IND vs PAK Final Live Score: इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

 अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में छह मुकाबले खेले हैं और 204.63 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। शुभमन गिल के बल्ले से छह मैच में 115 रन निकले हैं। साबिहजादा फरहान ने 6 पारियों में 26.66 की औसत से 146 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में 6 मुकाबले खेले हैं और 9.84 की औसत से 13 विकेट झटके हैं। शाहीन शाह अफरीदी के नाम छह पारियों में 16 की औसत से नौ विकेट आए हैं।

28 Sept 20255:48:02 PM
IND vs PAK Final Live Score: भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड

 भारत और पाकिस्तान के बीच T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 12 मैच में जीत मिली है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन मुकाबले अपने नाम कर पाई है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 5 T20 मुकाबलों में भारतीय टीम ने सभी मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

28 Sept 20255:46:53 PM
IND vs PAK Final Live Score: लाइव ब्लॉग में स्वागत है

 जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्‍तान के बीच दुबई में रविवार को खेला जाना है। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब दोनों टीमें फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us