Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs OMAN Highlights: जीतकर भी मायूस टीम इंडिया, 20वीं रैंक वाली ओमान ने दिखाया आईना; अर्शदीप का खास 'शतक'

Ind vs Oman Asia Cup: एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 21 रन से जीत दर्ज की। ओमान ने गजब की फाइट दिखाई। वह 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सकी।

By Umesh Kumar Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला भारत और ओमान के बीच अबू धाबी में खेला गया। भारत ने ओमान को 21 रन से मात दी। हालांकि, इस जीत के लिए भारत को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 188 रन बनाए। संजू सैमसन ने 45 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 38 रन बनाए। अक्षर ने 26 और तिलक ने 29 रन का योगदान दिया।  

मैच में सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने नहीं आए। इसके पीछे क्या कारण ये तो कप्तान और टीम प्रबंधन जाने। हालांकि, वह पैड बांध कर डग आउट में दिखे थे। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने सधी हुई शुरुआत की। पहले विकेट के लिए आमिर कलीम और कप्तान जतिंदर ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इसके बाद कलीम और हम्माद मिर्जा ने दूसरे विकेट लिए 93 रन की साझेदारी की। 

इस दौरान 43 साल के आमिर कलीम 38 गेंद पर अपने टी20I करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। कलीम ने 46 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। हम्माद मिर्जा ने 33 गेंद पर 51 रन बनाए। अंत में ओमान की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।  

20 Sept 202512:13:27 AM
IND vs OMAN Live Score: भारत को मिली मुश्किल जीत

 भारत ने एशिया कप 2025 में जीत की हैट्रिक लगा ली है। लेकिन पता नहीं भारत इस जीत से कितना संतुष्ट होगा क्योंकि ओमान के खिलाफ भारत ने 21 रनों से जीत हासिल की है और एक समय ओमान मुकाबले में टक्कर देने की स्थिति में पहुंच गया था। बहरहाल भारत का अगला मुकाबला 21 सितंबर को पाकिस्तान से होगा और आज के मुकाबले में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा खासा अभ्यास हो गया। इस मुकाबले में ओमान के आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया।

20 Sept 202512:05:24 AM
IND vs OMAN Live Score: भारत ने जीता मैच

 भारतीय टीम ने 21 रन से जीत दर्ज की। भारत इस एशिया कप में दूसरी टीम बनी जिसने अपने सभी मुकाबले जीते। ओमान ने 4 विकेट गंवाकर 167 रन बना सकी। ओमान ने पहले बेहतरीन गेंदबाजी की। इसके बाद बल्लेबाजी करने हुए भारत के पसीने छुड़ा दिए। 

19 Sept 202511:59:32 PM
IND vs OMAN Live Score: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

 अर्शदीप सिंह ने मैच के आखिरी ओवर में एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह भारत की तरफ से टी20I में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। 

19 Sept 202511:55:58 PM
IND vs OMAN Live Score: हार्दिक ने किया हम्माद का शिकार

 हार्दिक ने शॉर्ट गेंद डाली और पुल के प्रयास में गेंद हम्माद मिर्ज़ा के बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और मिडऑफ़ पर रिंकू सिंह ने कोई ग़लती नहीं की।

19 Sept 202511:47:44 PM
IND vs OMAN Live Score: 64 रन बनाकर आउट हुए कलीम

 करीम ने 46 गेंद पर 64 रन की शानदार पारी खेली। हर्षित राणा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है, हालांकि इस विकेट में बाउंड्री लाइन पर हार्दिक के कैच का अधिक बड़ा योगदान है जिन्होंने डीप फाइन लेग पर दायीं ओर दौड़ते हुए कैच लपका। इसी के साथ कलीम की पारी समाप्त हो गई है। हम्माद मिर्जा के साथ 55 गेंद पर 93 रन की साझेदारी टूट गई।

18 ओवर के बाद ओमान का स्कोर- 142/2

19 Sept 202511:41:06 PM
IND vs OMAN Live Score: 3 ओवर में 48 रनों की दरकार

 ओमान को यहां से जीत के लिए तीन ओवर में 48 रन चाहिए। क्या यहां से मैच रोचक मोड़ ले सकता है? ओमान के पास 9 विकेट बचे हैं। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

19 Sept 202511:32:22 PM
IND vs OMAN Live Score: कलीम का अर्धशतक, अक्षर पटेल हुए चोटिल

 शिवम दुबे के ओवर में हम्माद मिर्जा ने बड़ा प्रहार किया था और अक्षर पटेल एक्स्ट्रा कवर से पीछे की ओर दौड़े और गेंद तक पहुंच भी गए थे लेकिन गेंद को तीसरे प्रयास में भी लपक नहीं पाए और अक्षर कैच लेने चक्कर में अंत में अक्षर का सिर जमीन से टकरा गया। वह मैदान से बाहर चले गए। 38 गेंद पर 43 साल के आमिर कलीम ने अपने टी20I करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। ओमान ने 15 के ओवर के बाद 114 रन बना लिए हैं और एक ही विकेट गंवाया है। मिर्जा के साथ कलीम ने 72 रन की साझेदार कर ली है।

19 Sept 202511:20:01 PM
IND vs OMAN Live Score: कलीम और हम्माद में पनपी साझेदारी

 आमिर कलिम और हम्माद मिर्जा के बीच साझेदारी पनप रही है। अभिषेक शर्मा के खिलाफ कलीम और मिर्जा दोनों ने अपने हाथ खोलने की शुरुआत की है। हालांकि, लक्ष्य अभी भी ओमान से काफी दूर है। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

19 Sept 202511:14:06 PM
IND vs OMAN Live Score: ओमान ने बना लिए हैं 80 रन

 ओमान ने 80 रन बना लिए हैं। 12 ओवर समाप्त हो गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7 गेंदबाजों से गेंदबाजी करा ली है। हालांकि, अभी तक कुलदी को ही सफलता मिली है। 

19 Sept 202510:57:27 PM
IND vs OMAN Live Score: 56 रन पर गिरा पहला विकेट

 कुलदीप ने जतिंदर को प्लेडऑन किया। कुलदीप ने फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर की। गिरने के बाद अतिरिक्त उछाल मिली गेंद को। बैकफुट पर जाकर पुल करना चाहते थे। अंदरुनी किनारे के साथ स्टंप में घुसी गेंद। कप्तान 32 रन बनाकर आउट हुए। 56 रन पर ओमान ने पहला विकेट गंवाया। 

19 Sept 202510:41:45 PM
IND vs OMAN Live Score: ओमान की सधी शुरुआत

 ओमान की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की है। पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 44 रन जोड़ लिए हैं। भारत को पहली विकेट की तलाश है। जतिंदर 26 रन और कलीम 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

19 Sept 202510:24:13 PM
IND vs OMAN Live Score: ओमान ने नहीं गंवाया कोई विकेट

 लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने तीन ओवर में 21 रन बना लिए हैं। अभी तक कोई विकेट नहीं गंवाया। जतिंदर 13 और कलीम 7 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

19 Sept 202510:14:22 PM
IND vs OMAN Live Score: ओमान की पारी का हुआ आगाज

 ओमान ने अपनी का आगाज कर दिया है। पहला ओवर हार्दिक करने आए। इस ओवर में कुल 8 रन बने। दूसरा ओवर अर्शदीप करने आए हैं। क्रीज पर कप्तान जतिंदर और आमिर कलीम हैं। 

19 Sept 20259:49:40 PM
IND vs OMAN Live Score: सूर्यकुमार ने नहीं की बल्लेबाजी

 सूर्यकुमार यादव अंत तक बल्लेबाज करने नहीं आए। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। आखिरी गेंद पर हर्षित राणा ने सिक्स लगयाा। फैसल ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। जितेन ने भी दो विकेट लिए। मैच में सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने नहीं आए। इसके पीछे क्या कारण ये तो कप्तान और टीम प्रबंधन जाने। हालांकि, वह पैड बांध कर डग आउट में दिखे थे।

19 Sept 20259:43:53 PM
IND vs OMAN Live Score: तिलक के बाद अर्शदीप हुए रन आउट

तिलक वर्मा शरीर के दूर गेंद को प्रहार करने गए लेकिन संपर्क नहीं बैठा पाए और गेंद हवा में उठ खड़ी हो गई जिसे कवर के फील्डर ने पीछे की ओर भागते हुए बढ़िया जज करते हुए कैच लपक लिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए आए। एक रन बनाकर रन आउट हुए। अर्शदीप सिंह ठीक हार्दिक के अंदाज में रन आउट हुए, गेंद गेंदबाज के हाथ में लगकर स्टंप्स से टकरा गई और अर्शदीप का बल्ला नॉन स्ट्राइकर एंड पर हवा में ही था। कुलदीप सिंह बल्लेबाजी करने आए हैं।

19 Sept 20259:37:05 PM
IND vs OMAN Live Score: सैमसन आउट

अर्धशतक के बाद सैमसन ज़्यादा देर टिक नहीं पाए। ऑफ़ स्टंप के बाहर आकर ऑन साइड में क्लिप करने गए थे सेमसन लेकिन संपर्क ठीक से बैठा नहीं पाए क्योंकि बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ शाह फ़ैसल ने गति में मिश्रण किया था। फ़ैसल ने इससे पहले पारी की शुरुआत में गिल का भी शिकार किया था। सूर्यकुमार यादव अभी भी बल्लेबाज़ी के लिए नहीं आए हैं, हर्षित राणा को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया है।

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 173/6

19 Sept 20259:32:02 PM
IND vs OMAN Live Score: संजू सैमसन का अर्धशतक

 संजू सैमसन ने 41वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था संजू। प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर काफी चर्चा हुई। सैमसन 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक 27 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। भारत ने 170 रन बना लिए हैं। 

19 Sept 20259:28:57 PM
IND vs OMAN Live Score: भारत के 150 रन पूरे

 भारत ने स्कोरबोर्ड पर अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं और अब भारतीय पारी में कुल चार ओवर शेष हैं। तिलक वर्मा ने भी हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं।

19 Sept 20259:17:36 PM
IND vs OMAN Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

 13.2 ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। कलीम को एक और विकेट मिला है। फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर। लांग ऑफ को क्लियर करना चाहते थे लेकिन गेंद की पिच से दूर रह गए शिवम दुबे। हवा में ज्यादा ऊपर चली गई गेंद, जतिंदर ने अच्छा कैच लिया। दुबे 5 रन ही बना सके। तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने आए हैं। सैमसन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 134/5

19 Sept 20259:08:16 PM
IND vs OMAN Live Score: आउट हुए अक्षर पटेल

 भारत का चौथा विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने कलीम के ओवर की पहली गेंद पर सिक्स जड़ा था। दूसरी गेंद पर 43 साल के कलीम ने बदला लिया। कलीम ने बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर तेज गति थी। इस गेंद पर बैकफुट से कट करने गए अक्षर। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और कीपर ने एक अच्छा कैच लपका। अक्षर 13 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 118 के स्कोर चौथा झटका लगा। शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए हैं। 

12 ओवर के भारत का स्कोर- 125/4

19 Sept 20258:59:14 PM
IND vs OMAN Live Score: भारत के 100 रन पूरे

 भारत की आधी पारी समाप्त हो गई है और स्कोरबोर्ड पर कुल 100 रन बने हैं। भारत ने तीन विकेट गंवाए हैं और अभी भी भारत के पास काफी बल्लेबाजी बची हुई है। ध्यान रहे कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए नहीं आए हैं और आज तक उन्होंने T20I में नंबर पांच के नीचे बल्लेबाजी नहीं की है।

19 Sept 20258:48:38 PM
IND vs OMAN Live Score: बदकिस्मत हार्दिक एक रन बनाकर आउट

 हार्दिक दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए हैं। अंपायर का फैसला आने के पहले ही वह वापस जा चुके थे। रामानंदी ने फुलर गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में की। वापस गेंदबाज की ओर खेला सैमसन ने, गेंदबाज के हाथ में लगकर स्टंप में जा लगी गेंद और हार्दिक क्रीज से काफी बाहर पाए गए। इससे पहले अभिषेक शर्मा इसी ओवर में 38 रन बनाकर आउट हुए थे। अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए हैं।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 75/3 

19 Sept 20258:44:30 PM
IND vs OMAN Live Score: भारत का गिरा दूसरा विकेट

 भारत को 72 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। जितेन रामानंदी ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद की। गति में भी मिश्रण किया था। दूर से ही बल्ला चला दिया। फुटवर्क की कमी साफ तौर पर देखने को मिली, बाहरी किनारा लगा और कीपर के दस्ताने में गई गेंद। रामानंदी को मेहनत का फल मिला है।

19 Sept 20258:39:17 PM
IND vs OMAN Live Score: संजू और अभिषेक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने मिलकर 27 गेंद पर 54 रन बना दिए हैं। 

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 60/1

19 Sept 20258:32:39 PM
IND vs OMAN Live Score: अभिषेक शर्मा को मिला दूसरा जीवनदान

 अभिषेक शर्मा को पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला। हालांकि, इस गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया। लेग साइड पर गेंद थी। पांचवें ओवर में अभिषेक ने तीन चौक लगाए। पांचवें ओवर में कुल 19 रन बने।  अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 31 रन और संजू सैमसन 11 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 49/1 

19 Sept 20258:20:58 PM
IND vs OMAN Live Score: अभिषेक की तोड़फोड़ शुरू

 तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया। फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, लांग ऑन को बड़ी आसानी से क्लियर किया। वहां तैनात फील्डर केवल गेंद को देख ही सका। तीसरी गेंद पर एक रन मिला। पांचवीं गेंद पर सैमसन ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर अभिषेक ने चौका लगाया।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 22/1

19 Sept 20258:13:31 PM
IND vs OMAN Live Score: क्लीन बोल्ड हुए शुभमन गिल

 भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल क्लीन बोल्ड हो गए। शाह फैसल की गजब की गेंद थी ये। फुलर गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में। गिरने के बाद अंदर की ओर आई। ऊपर की गेंद देखकर ड्राइव के लिए गए थे। स्विंग से चूके, बल्ले और पैड के बीच गैप बना और गेंद अंदर घुस गई। गिल चारो खाने चित हो गए। इस विकेट के बाद फैसल की खुशी का ठिकाना नहीं है, वो एकदम से उछल पड़े हैं।

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 6/1

19 Sept 20258:06:29 PM
IND vs OMAN Live Score: पहली गेंद पर बचे अभिषेक शर्मा

 ओमान ने पहली ही गेंद पर रिव्यू ले लिया। फील्ड अंपायर ने नॉट दिया। टीवी अंपायर ने चेक किया तो गेंद आउट साइड लेग पर टप्पा खाई थी। शकील ने अभिषेक को पहली गेंद पर परेशान किया। 

19 Sept 20257:59:26 PM
IND vs OMAN Live Score: रोहित बने सूर्या

 टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव अपनी प्लेइंग इलेवन भूल गए। उन्होंने कहा कि वह रोहित शर्मा बन गए हैं। दरअसल, टीम में दो बदलाव हुए। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। बुहराह और चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। 

"I have become like Rohit"
- 😂😂
Suryakumar Yadav forget the two changes for India vs Oman during toss. pic.twitter.com/GHXuw0N9vj

— GURMEET GILL 𝕏 (@GURmeetG9) September 19, 2025
19 Sept 20257:37:21 PM
IND vs OMAN Live Score: बुमराह और चक्रवर्ती बाहर

 अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

19 Sept 20257:35:08 PM
IND vs OMAN Live Score: भारत ने जीता टॉस

 भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है। 

19 Sept 20257:22:34 PM
IND vs OMAN Live Score: आज ही के दिन बना था इतिहास

 19 सितंबर 2007 को भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंद पर छह सिक्स जड़े थे। आज ही के दिन युवराज सिंह ने इतिहास रचा था। भारतीय टीम आज अपने 250वें मुकाबले में जीत दर्जकर इसे और भी यादगार बनाना चाहेगी। 

19 Sept 20257:08:16 PM
IND vs OMAN Live Score: आज भारत का 250वां टी20I मैच

 भारतीय टीम आज अपना 250वां T20I मैच है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला था। इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ द मैच (प्लेयर ऑफ द मैच) का खिताब जीता था। 

टीम ने 249 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें से 166 जीते हैं। 71 हारे हैं। 6 बराबरी पर रहे हैं और 6 बेनतीजा रहे हैं।

19 Sept 20257:02:40 PM
IND vs OMAN Live Score: ओमान में यूपी और एमपी के खिलाड़ी

 ओमान की टीम में छह भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल रहे हैं। वह आज भारत के खिलाफ उतर सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक शुक्ला यूपी के कानपुर से हैं। वह कुलदीप यादव के साथ यूपी के लिए खेल चुके हैं। समय श्रीवास्तव एमपी के हैं। वह टीम के स्टार स्पिनर हैं। 

19 Sept 20257:00:18 PM
IND vs OMAN Live Score: पहली बार होगा आमना-सामना

 भारत और ओमान के बीच पहली बार टी20I मैच खेला जाएगा। इससे पहले कभी भी दोनों टीमें आमने-सामने नहीं हुईं हैं। ओमान की टीम अपने दोनों ग्रुप मैच हार चुकी है। कुछ उलटफेर करके वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। 

19 Sept 20256:58:34 PM
IND vs OMAN Live Score: जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

 आप सभी पाठकों का जागरण के लाइव ब्लॉग में स्वागत है। एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत और ओमान के बीच टक्कर होगी। भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुका है। वह सुपर-4 खेलने से पहले अभ्यास मैच खेलने उतरेगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us