IND W vs ENG W: Richa Ghosh की फिफ्टी नहीं आई काम, दूसरे प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम को मिली हार
विमंस टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ ...और पढ़ें
-1781101370361_m.webp)
भारतीय टीम को मिली हार।
HighLights
स्मृति मंधाना का नहीं चला बल्ला
हरमनप्रीत कौर ने बनाए 17 रन
ऋचा घोष ने खेली 68 रन की पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। जवाब में ऋचा घोष (68) की फिफ्टी के बाद भी भारतीय टीम 166 रन पर सिमट गई।
हरमनप्रीत ने चुनी गेंदबाजी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स ने शानदार शुरुआत दी। डैनी वायट-हॉज सस्ते में आउट हो गईं, लेकिन 3 नंबर पर उतरी कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने एमी का साथ दिया और दोनों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 70 रन की साझेदारी हुई।
A terrific effort of 68(36) by Richa Ghosh 👏👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 10, 2026
But England win by 5 runs in Cardiff.#TeamIndia will now shift their focus towards their #T20WorldCup opener on the 14th of June.#WomenInBlue pic.twitter.com/S5teiZRBer
एमी-ब्रंट ने लगाई फिफ्टी
एमी ने 45 गेंदों पर 64 और कप्तान ब्रंट ने 45 गेंदों पर 57 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। 6 नंबर पर उतरीं डैनियल गिब्सन ने 12 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 170 के पार पहुंचा दिया। भारत की ओर से श्रेयंक पाटिल ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरण और राधा यादव के खाते में 1-1 विकेट आया।
ऋचा ने लगाई फिफ्टी
172 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टॉप ऑर्डर के साथ ही मध्य क्रम भी रन नहीं जुटा पाया। स्मृति मंधाना (1), शेफाली वर्मा (13), यस्तिका भाटिया (15), कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) और भारती फुलमाली (18) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठीं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 36 गेंदों पर 68 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
खबरें और भी
राधा यादव के बल्ले से 16 रन निकले, वहीं श्रीचरणी 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से लिन्सी स्मिथ ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं। शार्लेट डीन, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और डैनियल गिब्सन ने 2-2 शिकार किए। इस्सी वोंग ने 1 विकेट चटकाया।