Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG W vs IND W: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का फ्लॉप शो, दूसरे टी20 में मिली शर्मनाक हार

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:54 PM (IST)

    इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया के हाथ से सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका फिसल गया ह ...और पढ़ें

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ मेजबान इंग्लिश टीम ने सीरीज को बराबरी पर ला दिया है। भारत ने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी और दूसरा मुकाबला जीतकर उनके पास सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने का मौका था। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ऐसा नहीं कर सकी।

    भारत की बल्लेबाजी इस मुकाबले में फ्लॉप रही, जिसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा। सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन भारत का मिडिल ऑर्डर उस लय को बरकरार नहीं रख सका। इसके बाद मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

    फ्रेया केम्प की शानदार फिनिशिंग

    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही थी। हालांकि, अंत में फ्रेया केम्प ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के लिए बेहतरीन फिनिशिंग की। उन्होंने 13 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और दो छक्के निकले। इसी के साथ इंग्लैंड ने 150 रनों का स्कोर पार कर लिया, जो एक समय पर मुश्किल लग रहा था। भारत के लिए श्री चरणी ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा नंदिनी शर्मा और श्रेयंका पाटिल को भी एक-एक सफलता मिली।

    हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

    हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे ऐसा करने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वे भारत की दूसरी ऐसी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है। उनसे पहले सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ये कारनामा कर चुकी हैं।

    खबरें और भी

    महिला टी20 में 4000 रन बनाने वाली खिलाड़ी-

    • सुजी बेट्स - 4720
    • स्मृति मंधाना - 4325
    • हरमनप्रीत कौर - 4000*

    इंग्लैंड ने जीता मुकाबला

    भारत के खिलाफ इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 29 रनों से जीत हासिल की। भारत की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। इसी के साथ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए यास्तिका भाटिया सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं, जिन्होंने 33 रन बनाए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से जाना पड़ा। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है। अब तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा, जो 2 जून को खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- PAK vs AUS: अराफात मिन्‍हास ने अपने डेब्‍यू मैच में कंगारुओं पर मारा पंजा', ये कारनामा करने वाले बने पहले पाकिस्‍तानी गेंदबाज

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi ने कैसे मचाई तबाही? दिग्गज गेंदबाज ने खोला सबसे बड़ा राज