Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ENG Day-1 Highlights: पहले दिन का खेल हुआ समाप्त, पंत को लगी चोट; भारत ने 264 रन बनाए

IND Vs ENG 4th Test Live Score Updates: मैनचेस्टर टेस्ट मैच भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के लिए सीरीज दांव पर है। चोटों की वजह से भारत को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम न केवल बराबरी का दबाव है, बल्कि मैनचेस्टर में जीत का रिकॉर्ड सही करना होगा।

By Umesh Kumar Wed, 23 Jul 2025 10:55 PM (IST)
News Article Hero Image

 IND Vs ENG 4th Test Live Score Updates: भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्‍ट बुधवार से मैनचेस्‍टर टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं।

रवींद्र जडेजा 19 और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। जायसवाल और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। ऋषभ पंत 37 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। उनके पैर में चोट लग गई।

बता दें कि शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। उसका लक्ष्‍य मैनचेस्‍टर टेस्‍ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने का होगा। इंग्‍लैंड की टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से खेलेगी।

23 Jul 202510:55:10 PM
IND vs ENG Live Score: पहले दिन का खेल हुआ समाप्त

 पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। ऋषभ पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनके पैर में चोट लगी। 

23 Jul 202510:32:16 PM
IND vs ENG Live Score: 61 रन बनाकर आउट हुए सुदर्शन

 साई सुदर्शन अर्धशतक बनाकर आउट हुए। साई ने 151 गेंद पर 61 रन बनाए और स्टोक्स का शिकार बने। क्रीज पर शार्दुल और जडेजा मौजूद हैं।

23 Jul 20259:57:45 PM
IND vs ENG Live Score: साई का अर्धशतक

 साई सुदर्शन का अर्धशतक पूरा हो गया है। 134 गेंद पर 50 रन पूरे किए। यह उनका पहला टेस्ट अर्धशतक रहा। 

23 Jul 20259:55:46 PM
IND vs ENG Live Score: पंत हुए चोटिल

 ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं। उनके दाहिने पैर में गेंद लगने के बाद खून लगने लगा था। 

23 Jul 20259:37:13 PM
IND vs ENG Live Score: पंत और साई के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 साई सुदर्शन और ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और 11.3 ओवर में 50 रनों की तेज साझेदारी कर ली है। पंत हमेशा की तरह आक्रामक रहे हैं, लेकिन उन्होंने आमतौर पर स्थिर पारी खेली है, जिसमें बीच-बीच में जबरदस्त आक्रामक अंदाज भी देखने को मिला है, जिसका जीता जागता उदाहरण है ब्रायडन कार्से की गेंद को उनके सिर के ऊपर से छक्का लगाना रहा। 

23 Jul 20258:55:47 PM
IND vs ENG Live Score: पंत और सुदर्शन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

 ऋषभ पंत और साई सुदर्शन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। अगर भारत को बड़ा स्कोर बनाना है तो दोनों का टिके रहना बहुत जरूरी है। सुदर्शन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत 9 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। 

23 Jul 20258:01:45 PM
IND vs ENG Live Score: गिल लौटे पवेलियन

 भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान शुभमन गिल 12 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने। ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। साई सुदर्शन 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। 

23 Jul 20257:22:35 PM
IND vs ENG Live Score: जायसवाल हुए आउट

 यशस्वी जायसवाल 58 रन बनाकर लियम डॉसन का शिकार बने। 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में कमबैक करने वाले डॉसन ने इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। 

23 Jul 20256:50:24 PM
IND vs ENG Live Score: यशस्वी जायसवाल फिफ्टी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ब्रायडन कार्स की गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए। 

23 Jul 20256:31:48 PM
IND vs ENG Live Score: केएल राहुल आउट

केएल राहुल आउट हो गए हैं। वह अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे तभी 30वें ओवर की आखिरी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई और जैक क्रॉली ने उनका कैच लेने में कोई गलती नहीं की। वोक्स के हिस्से उनका विकेट आया। 

केएल राहुल- 46 रन, 98 गेंद 4x4 

23 Jul 20256:21:04 PM
IND vs ENG Live Score: अर्धशतक के करीब दोनों बल्लेबाज

 केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दोनों अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। राहुल 43 और जायसवाल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने बिना विकेट गंवाए 86 रन बना लिए हैं। लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल जारी है। 

23 Jul 20255:34:40 PM
IND vs ENG Live Score: लंच ब्रेक

 भारत ने दमदार शुरुआत कर दी है। जायसवाल और राहुल ने बिना विकेट गंवाए 78 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने 40 और जायसवाल ने 36 रन बना लिए हैं। 26 ओवर का खेल हो चुका है। 

23 Jul 20254:55:26 PM
IND vs ENG Live Score: अर्धशतकीय साझेदारी

 भारतीय टीम की सधी हुई शुरुआत हुई है। केएल राहुल और जायसवाल के बीच 52 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। राहुल 32 रन और जायसवाल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर समाप्त हो चुके हैं। 

23 Jul 20254:26:18 PM
IND vs ENG Live Score: भारत की ठोस शुरुआत

 भारत ने करो या मरो के मैच में ठोस शुरुआत की है। 12 ओवर हो चुके हैं और 33 रन बना लिए है। राहुल और जायसवाल धीरे-धीरे निगाह जमाने की कोशिश कर रहे हैं। क्रिस वोक्स की गेंद पर जायसवाल का बल्ला टूट गया है। वह दूसरे बल्ले से खेल रहे हैं। 

23 Jul 20253:55:25 PM
IND vs ENG Live Score: पांच ओवर में बनाए 15 रन

 भारतीय टीम ने 5 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 5 और यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने अभी तक कोई रिस्क नहीं लिया है। 

23 Jul 20253:33:42 PM
IND vs ENG Live Score: भारत की पारी का हुआ आगाज

 भारतीय टीम की पारी का आगाज हो गया है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। 

23 Jul 20253:11:17 PM
IND vs ENG Live Score: भारत की प्‍लेइंग 11

यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्‍तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज। 

23 Jul 20253:08:32 PM
IND vs ENG Live Score: इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

 जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्‍टोक्‍स (कप्‍तान), जैमी स्मिथ, लियाम डॉसन, क्रिस वोक्‍स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

23 Jul 20253:06:38 PM
IND vs ENG Live Score: बेन स्‍टोक्‍स ने क्‍या कहा

 बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस के बाद कहा, हम गेंदबाजी करेंगे। गेंदबाजी के लिए स्थिति शानदार है। हमें कुछ समय का अच्‍छा ब्रेक मिला। सभी के पास घर लौटने का मौका था और सभी तरोताजा होकर लौटे। सभी ने लॉर्ड्स में अपना सबकुछ झोंका। यह टिपिकल मैनचेस्‍टर विकेट है। थोड़ी सख्‍त। थोड़ी घास है। डॉसन की लंबे समय बाद वापसी हुई। मगर उन्‍होंने सालों में शानदार प्रदर्शन किया।

23 Jul 20253:03:43 PM
IND vs ENG Live Score: इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

 इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने मैनचेस्‍टर में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्‍लैंड की टीम पहले ही अपनी प्‍लेइंग 11 की घोषणा कर चुकी थी। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्‍यू का मौका मिला।

23 Jul 20252:56:20 PM
IND vs ENG Live Score: भारतीय टेस्‍ट इतिहास के 318वें खिलाड़ी बने अंशुल कंबोज

Test Cap number 3⃣1⃣8⃣ 🙌

Congratulations to Anshul Kamboj, who is all set to make his international Debut! 👏👏

Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGu4SI#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/ntZRqsxczF

— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
23 Jul 20252:52:42 PM
IND vs ENG Live Score: अंशुल कंबोज को मिला डेब्‍यू का मौका

 तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में डेब्‍यू करेंगे। कंबोज को नीतिश कुमार रेड्डी के सीरीज से बाहर होने के बाद विकल्‍प के रूप में शामिल किया गया था।

23 Jul 20252:44:25 PM
IND vs ENG Live Score: मैनचेस्‍टर के मौसम का हाल

 मैनचेस्‍टर से जागरण अखबार के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि मौसम साफ है और इस समय बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में टॉस का समय पर होना संभावित है। बताया गया कि स्‍टेडियम बादलों से घिरा हुआ है और यहां काफी ठंडी भी है। त्रिपाठी ने बताया कि भारी मात्रा में दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचे हैं।

23 Jul 20252:23:37 PM
IND vs ENG Live Score: तैयार हो जाइए रोमांचक टेस्‍ट देखने के लिए

Bring 🔛 the Fourth Test 🙌

🏟️ Old Trafford, Manchester
⏰ 3:30 PM IST
💻 https://t.co/Z3MPyeKtDz
📱 Official BCCI App #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/a5gXwbM9M8

— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
23 Jul 20251:36:30 PM
IND vs ENG Live Score: भारत का मैनचेस्‍टर में कैसा है रिकॉर्ड?

भारतीय टीम ने मैनचेस्‍टर में अब तक कुल 9 टेस्‍ट खेले हैं, जिसमें उसने पांच ड्रॉ कराए जबकि चार में शिकस्‍त झेलनी पड़ी। भारत को मैनचेस्‍टर में पहली जीत की तलाश है और देखना दिलचस्‍प होगा कि यह शुभमन गिल की कप्‍तानी में टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है कि नहीं। 

23 Jul 20251:27:50 PM
IND vs ENG Live Score: आप लोग चौथे टेस्‍ट के लिए तैयार हैं ना

📍 Match Day in Manchester 🏟️

Pumped 🆙 for the Fourth Test 🙌#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/MFJ4TOaTSr

— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
23 Jul 20251:03:50 PM
IND vs ENG Live Score: मैनचेस्टर टेस्ट का पहला दिन

 स्वागत है आप सभी का जागरण के लाइव ब्लॉग में। यहां मिलेगी आपकी मैच की हर पल की अपडेट। बने रहिए हमारे साथ और मैनचेस्टर टेस्ट मैच का लुत्फ उठाइए।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us