विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7.20 करोड़ किए बर्बाद, अब विकेटकीपरों की उड़ाई नींद; कौन हैं Duleep Trophy फाइनल के 'शतकवीर' Kumar Kushagra?

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:55 PM (IST)

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में शानदार शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने अन्य विकेटकीपरों की नींद उड़ा दी है।

कुमार कुशाग्र

कुमार कुशाग्र

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी फाइनल 2026 में शतक लगाया। कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 76.52 का रहा। कुशाग्र ने सैकड़ा जड़ भारतीय टीम के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। कुमार ने फाइनल में जिस अंदाज से शतक लगाया, उससे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं, जिन्होंने दोहरा शतक लगाया। दूसरी तरफ साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में हैं, जिनसे अब बड़े स्कोर की उम्मीदें होंगी। फाइनल जैसे बड़े मंच पर कुशाग्र ने शतक लगाकर पंत-जुरैल को बड़ा संदेश दिया है।

कुमार कुशाग्र ने शतक लगाया

21 वर्षीय बल्लेबाज ने फाइनल मुकाबले में 132 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अपने इस शतक से उन्होंने सेलेक्टर्स और साथ में पंत-जुरैल को भी बड़ा संदेश दिया है। दरअसल, पंत और जुरैल ऐसे विकेटकीपर हैं, जो टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। अब उन्हें चुनौती देने के लिए कुशाग्र आ गए हैं। अगर कुमार इसी तरह से अपने प्रदर्शन बरकरार रखते हैं, तो वे जल्द ही टीम इंडिया में शामिल किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो जुरैल या फिर में से किसी एक की जगह को बड़ा खतरा होगा।

कौन हैं कुमार कुशाग्र?

कुमार कुशाग्र झारखंड के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वे आईपीएल में दो टीमों (दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2025 से वे गुजरात के साथ हैं। कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकारो में हुआ था। उन्होंने 2022 में महज 17 साल की उम्र में नागालैंड के खिलाफ खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में 266 रनों की पारी खेली थी। इसी के साथ उन्होंने जावेद मियांदाद के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर के 46 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने चला था बड़ा दांव

दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। इसी वजह से आईपीएल 2024 की नीलामी में दिल्ली ने उनके लिए अपना खजाना खोल दिया था। डीसी ने युवा विकेटकीपर को 7.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

कुशाग्र को उस सीजन 4 मैचों में मौका मिला, जिसमें वे एक भी बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पहले मैच में तो वे गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। इसके बाद दिल्ली ने रिलीज कर दिया और गुजरात ने 2025 में कुशाग्र को 65 लाख रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2025 में एक भी मैच में मौका नहीं मिला, जबकि 2026 में एक मैच खेले और 18 रन बना सके।

यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने दोहरा शतक ठोक छेड़ दी ऋषभ पंत के साथ 'जंग', सेलेक्टर्स ने बांधी कमर की पेटी!

यह भी पढ़ें- मिस्बाह उल हक ने इस्तीफा देने के बाद खोली PCB की पोल, लोकल कोचेस के साथ भेदभाव का लगाया आरोप