Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS W vs NED W: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को हराकर विश्व कप में लगाई जीत की हैट्रिक, भारत को हुआ भारी नुकसान

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:54 PM (IST)

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस जीत के साथ भारत को भारी नुकसान हुआ है। ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने नीदरलैंड्स को हराया

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने नीदरलैंड्स को हराया

    HighLights

    1. ऑस्ट्रेलिया महिला ने नीदरलैंड्स को हराया

    2. बेथ मूनी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक लगाया

    3. ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को हुआ नुकसान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेथ मूनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने नीदलैंड्स को 98 रनों के बड़े अंतर से हराया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम इंडिया शीर्ष पर बरकरार थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ भारत को नुकसान हुआ है।

    कंगारू टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने कमाल की बैटिंग की और 74 रन बनाए। उनकी पारी का ही नतीजा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर तक बल्लेबाजी की और मात्र 3 विकेट गंवाए लेकिन 121 रन ही बना सकी और उन्हें मुकाबले में 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

    बेथ मूनी ने खेली दमदार पारी

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले में ताबड़तोड़ शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 42 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वे अपना शतक पूरा नहीं कर सकी क्योंकि रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने टीम को ऐसी शुरुआत दे दी थी, जहां से ऑस्ट्रेलिया ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    मूनी का एश्ले गार्डनर ने भी बखूबी साथ निभाया। गार्डनर ने 32 बॉल पर 58 रन बनाए। उनकी ये महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली फिफ्टी है। गार्डनर के बल्ले से इस दौरान 8 चौके और एक छक्का निकला।

    जॉर्जिया वेयरहम ने दिया फिनिंशिंग टच

    ऑस्ट्रेलिया को फिनिशिंग टच देने का काम जॉर्जिया वेयरहम ने किया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 18 गेंदों पर 41 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 चौके शामिल रहे। जॉर्जिया की इसी पारी का ही नतीजा था कि कंगारुओं ने 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

    खबरें और भी

    नीदरलैंड्स को मिली हार

    ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 220 रनों के जवाब में डच टीम ने धीमी बल्लेबाजी की। नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवरों तक बैटिंग की और मात्र 3 विकेट गंवाए लेकिन हैरानी की बात ये रही कि उन्होंने 121 रन ही बनाए। डच टीम के लिए कप्तान बैबेट डी लीडे ने अर्धशतक लगाया। वे 57 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद रहीं।

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! मेंस-विमंस T20I इतिहास में किसी ने नहीं किया ये काम

    यह भी पढ़ें- एलिस पैरी ने बनाया क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, Women's T20 World Cup में जड़ा स्पेशल 'अर्धशतक'