Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एलिस पैरी ने बनाया क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, Women's T20 World Cup में जड़ा स्पेशल 'अर्धशतक'

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:29 PM (IST)

    महिला टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए एलिस पैरी ने इतिहास रच दिया है। पैरी ने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई नहीं कर सका है। ...और पढ़ें

    एलिस पैरी

    एलिस पैरी

    HighLights

    1. एलिस पैरी ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

    2. एलिस पैरी ने खास कारनामा करने वाली बनी पहली खिलाड़ी

    3. नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए जड़ा स्पेशल अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सकी थी। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए पैरी ने ये कारनामा किया है। वे वर्ल्ड कप के इतिहास में खास कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। टीम ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। पैरी ने अब तक विश्व कप में अपनी काबिलियत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि, नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए पैरी ने वर्ल्ड कप में खास अर्धशतक लगा दिया है।

    एलिस पैरी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पैरी ने खेलते हुए खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने 50 मैच पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब दुनिया की प्लेयर बन गई हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 मुकाबले खेले हैं। उनके अलावा किसी भी प्लेयर ने ये कारनामा नहीं किया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने अब तक 43 मुकाबले खेले हैं।

    महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी-

    • एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया) - 50
    • सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 43
    • एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) - 42

    50वें मैच में फ्लॉप हुई पैरी

    अपने टी20 वर्ल्ड कप के 50वें मैच को पैरी खास नहीं बना सकी। वे 1 रन बनाकर आउट हो गई। फैंस को उम्मीदें थी कि इस मुकाबले को वे बड़ी पारी खेलकर स्पेशल बनाएंगी लेकिन पैरी ऐसा नहीं कर सकी।

    खबरें और भी

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए शुरुआत शानदार रही है। सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने कमाल की पारी खेली और 42 गेंदों पर 74 रन बनाए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। एश्ले गार्डनर ने भी 58 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर रचा इतिहास, 8 साल बाद भारत के लिए बना ये अनोखा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर ने मुझे देशद्रोही कहा, गाली भी दी', श्रीसंत ने टीम इंडिया के हेड कोच पर लगाए बड़े आरोप