Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

AUS vs OMA highlights: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमके मार्कस स्टोइनिस, ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के साथ आगाज किया है। मार्कस स्टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से मात दी। स्टोइनिस ने पहले नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेरते हुए तीन विकेट चटकाए।

By Umesh Kumar Thu, 06 Jun 2024 09:50 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 10वां मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया के 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने 20 ओवर में 9 विकेट 125 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सर्वाधिक 36 रन अयान खान ने बनाए। इसके बाद मेहरन खान ने 27 रन बनाकर संघर्ष किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। 

इससे पहले ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। ट्रेविस हेड 12 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, कप्तान मिचेल मार्श ने 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन मैक्सवेल अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

इसके बाद चौथे विकेट के लिए स्टोइनिस और वॉर्नर के बीच 102 रन की साझेदारी हुई। ओमान की तरफ से मेहरन को दो विकेट मिले और बिलाल और कलीमुल्लाह को एक-एक विकेट मिले। ओमान को बड़ा उलटफेर करना है तो उसे 165 रन बनाने होंगे।

ओमान : कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, शोएब खान, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान।

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

6 Jun 20249:50:16 AM
AUS vs OMA Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराया

 ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराकर जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत की है। ओमान ने 20 ओवर में 9 विकेट 125 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए। 

6 Jun 20249:29:05 AM
AUS vs OMA Live Score: अयान खान भी लौटे पवेलियन

 ओमान ने सेट बल्लेबाज अयान खान पवेलियन लौट गए। अयान ने 30 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। जम्पा ने हेजलवुड के हाथों कैच करवाया। 

16 ओवर के बाद ओमान का स्कोर- 89/7

6 Jun 20249:01:43 AM
AUS vs OMA Live Score: ओमान की आधी टीम लौटी पवेलियन

 ओमान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अयान खान और शोएब खान क्रीज पर हैं। ओमान की पारी के 12 ओवर समाप्त हो चुके हैं। 

12 ओवर बाद ओमान का स्कोर- 56/5

6 Jun 20248:33:50 AM
AUS vs OMA Live Score: ओमान को लगा तीसरा झटका

 ओमान ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान इलियास 18 रन बनाकर स्टोइनिस का शिकार बने। ओमान की पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। मकसूद और खालिद खेल रहे हैं। 

7 ओवर के बाद ओमान का स्कोर- 34/3 

6 Jun 20248:19:17 AM
AUS vs OMA Live Score: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

 ओमान के बल्लेबाजों पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया है। पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने टीम को सफलता दिलाई। कश्यप प्रजापति और कप्तान इल्यास क्रीज पर हैं। 

4 ओवर के बाद ओमान का स्कोर- 22/1 

6 Jun 20247:48:14 AM
AUS vs OMA Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी हुई समाप्त

 ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 56 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड रन आउट हुए। स्टोइनिस 67 रन बनाकर नाबाद रहे। 

6 Jun 20247:32:12 AM
AUS vs OMA Live Score: स्टोइनिस और वॉर्नर का अर्धशतक

 स्टोइनिस ने 27 गेंद और 46 गेंद पर अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। वॉर्नर की यह 27वीं अंतरराष्ट्रीय टी20 फिफ्टी है। ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की राह पकड़ी है। 

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 139/3   वॉर्नर- 54 और स्टोइनिस 53 रन बनाकर खेल रहे। 

6 Jun 20247:06:01 AM
AUS vs OMA Live Score: अर्धशतक के करीब पहुंचे वॉर्नर

 डेविड वॉर्नर के कंधों पर ऑस्ट्रेलिया की पारी की बड़ी जिम्मेदारी है। मार्कस स्टोइनिस उनका साथ दे रहे हैं। धीरे-धीरे टीम 100 के आंकड़े तरफ पहुंच रही है। डेवड वॉर्नर भी अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। ओमान के गेंदबाजों ने अभी भी शिकंजा कसा हुआ है। 

13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 75/3, वॉर्नर 40 रन बनाकर खेल रहे। 

6 Jun 20246:51:48 AM
AUS vs OMA Live Score: एक ही ओवर में गिरे दो विकेट

 9वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिरे। पहले कप्तान मार्श 14 रन बनाकर आउट तो ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। डेविड वॉर्नर और स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद हैं। 

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 56/3, डेविड वॉर्नर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Jun 20246:31:50 AM
AUS vs OMA Live Score: ओमान ने बनाया दबाव

 एक विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया दबाव में है। पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक धीमा खेला है। वॉर्नर 17 रन और मार्श 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 37/1

6 Jun 20246:16:33 AM
AUS vs OMA Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने आए। ऑस्ट्रेलिया की पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं। एक विकेट ट्रेविस हेड के रूप में गिर चुका है। बिलाल ने ओमान को पहली सफलता दिलाई। हेड 12 रन बनाकर आउट हुए।

3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 19/1

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us