विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के 10 विकेटों के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में ही लिया हार का बदला

Published: Sun, 23 Aug 2026 11:44 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के हाथों पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला ले लिया है। मेजबान टीम ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टेस्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्यों लगातार विश्व चैंपियन का तमगा हासिल करता है। क्यों इस टीम को आज भी विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत और खतरनाक टीम माना जाता है ये उसने एक बार फिर बताया है। डारविन में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हरा उलटफेर किया तो कई सारे सवाल खड़े हुए, लेकिन मैके में दूसरे टेस्ट मैच में महज दो दिन में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हराया और बताया कि 22 गज की असली किंग यही टीम है।

महज दो दिन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ऐसा तांडव मचाया कि बांग्लादेश के बल्लेबाज एक भी पारी में 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच पारी और 51 रनों से जीत लिया। इसी के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली।

स्टार्क ने फिर ढाया कहर

पहली पारी में बांग्लादेश ने महज 64 रन बनाए थे और मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लेकर उसे तहस-नहस करने में अहम रोल निभाया था। दूसरी पारी में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और चार विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस और नाथन लॉयन ने तीन-तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 210 रन बनाते हुए बांग्लादेश पर 146 रनों की बढ़त ले ली थी। बांग्लादेश दूसरी पारी में महज 95 रनों पर ढेर हो गई और पारी से मैच हार गई।

दूसरी पारी में उसके सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई अंकों में जा सके। सबसे ज्यादा 31 रन नजमुल हुसैन शांतो ने बनाए। वहीं मुश्फिकुर रहीम 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

शोरीफुल इस्लाम की मेहनत जाया

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत अपनी पहली पारी के स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 165 रनों के साथ की थी। कैमरन ग्रीन ने 51 और नाथन लॉयन ने 10 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। 186 के कुल स्कोर पर ग्रीन शोरीफुल इस्लाम का सातवां शिकार बने। उन्होंने 105 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 67 रन बनाए।

नाथन और हेजलवुड ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। नाथन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को आगे ले जाने का काम किया। बांग्लादेश के लिए इस बढ़त से आगे निकलना नामुमकिन रहा।

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: एक दिन में गिरे 18 विकेट! मैके में गेंदबाजों का कोहराम, मिचेल स्टार्क के बाद शोरीफुल ने बल्लेबाजों को नचाया

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश पर कहर बनकर टूटे मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन को किया पीछे, खास लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाजों में मारी शान से एंट्री