विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: बांग्लादेश पर कहर बनकर टूटे मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन को किया पीछे, खास लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाजों में मारी शान से एंट्री

Published: Sat, 22 Aug 2026 10:24 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2026 11:10 AM (IST)

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ कहर बरपाती गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे कर ...और पढ़ें

मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर

मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उनकी गेंदबाजी से ये हाल हुआ कि बांग्लादेशी टीम पहली पारी में महज 64 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ स्टार्क ने एक खास लिस्ट में टॉप-10 में एंट्री मार ली है।

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने पहली पारी में कुल 10 ओवर ही गेंदबाजी की और महज 12 रन देकर छह विकेट लिए। इसी के साथ स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे कर दिया।

स्टेन को पछाड़ टॉप-10 में पहुंचे स्टार्क

स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब 10वें नंबर पर आ गए हैं। यहां उनसे पहले स्टेन थे, लेकिन मैके में एक ही पारी में स्टार्क ने ऐसा कहर ढाया कि दुनिया देखती रह गई। स्टेन ने टेस्ट में 93 मैचों की 171 पारियों में 439 विकेट लिए हैं। स्टार्क जब इस मैच में उतरे थे तो वह स्टेन की बराबरी करने से चार विकेट पीछे थे, लेकिन छह विकेट लेकर उन्होंने स्टेन की पीछे कर दिया।

स्टार्क के अब 107 मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो गए हैं। अब उनकी नजरें वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के रिकॉर्ड पर टिकी हैं। वॉल्श के नाम 519 विकेट हैं।

बांग्लादेशी बल्लेबाजों का बुरा हाल

बांग्लादेशी बल्लेबाज स्टार्क के सामने एकदम बेबस नजर आए। उनके सामने मेहमान टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक चलते चले गए। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर इसकी शुरुआत की। बांग्लादेश का एक समय 50 रनों के पार जाना मुश्किल दिख रहा था क्योंकि उसने 39 रनों पर ही अपने नौ विकेट खो दिए थे। अंत में शोरिफुल और ताइजुल इस्लाम ने थोड़े रन बनाए। इस जोड़ी को तोड़ने के लिए पैट कमिंस ने दोबारा स्टार्क को बुलाया और उन्होंने शोरिफुल को आउट कर बांग्लादेश की पारी समेट दी।

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: जख्मी शेर की तरह किया ऑस्ट्रेलिया ने वार, बांग्लादेश को 64 रनों पर किया ढेर; स्टार्क ने जमाया विकेटों का छक्का

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN Playing-XI: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का एलान, 3 साल बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी