Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

LSG vs GT IPL 2025 Highlights: बडोनी ने सिक्स लगाकर लखनऊ को दिलाई जीत, गुजरात को 6 विकेट से हराया

LSG vs GT IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज शनिवार को पहले डबल हेडर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। लखनऊ ने गुजरात का विजयी रथ रोका। इकाना में खेले गए मैच में लखनऊ ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

By Umesh Kumar Sat, 12 Apr 2025 07:24 PM (IST)
News Article Hero Image

 LSG vs GT IPL 2025 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 26वां मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्‍टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने गुजरात को 6 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया। इस मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम ने 12 ओवर में 120 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए थे, लेकिन इसके बाद 6 विकेट गंवा दिए। गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारियां खेली। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की तरफ से मार्करम और निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। आयूष बडोनी ने आखिरी ओवर में चौका और छक्का लगाकर मैच खत्म किया। 

12 Apr 20257:24:23 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: लखनऊ ने दर्ज की जीत

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। आयूष बडोनी ने आखिरी ओवर में चौका और सिक्स लगाकर मैच खत्म किया। 

12 Apr 20257:20:17 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका

 रोमांचक मोड़ पर लखनऊ ने डेविड मिलर का विकेट खो दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 19वें ओवर में मात्र तीन रन दिया। 6 गेंद पर 6 रन चाहिए। 

12 Apr 20257:11:47 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: लखनऊ जीत के करीब

 लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के करीब पहुंच गई है। निकोलस पूरन 61 रन बनाकर आउट हुए। टीम को 18 गेंद पर 18 रन की जरुरत है। क्रीज पर डेविड मिलर और आयूष बडोनी मौजूद हैं। लखनऊ ने 163 रन बना लिए हैं। 

12 Apr 20256:40:36 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: मार्करम अर्धशतक बनाकर हुए आउट

 एडेन मार्करम ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, निकोलस पूरन छक्कों में डील कर रहे थे। वह 16 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्करम 58 रन बनाकर आउट हुए। 11.1 ओवर का खेल हो चुका है। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। 

12 Apr 20256:26:08 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: पंत हुए आउट

 ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। मार्करम अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 8 ओवर समाप्त हो चुके हैं। लखनऊ ने 78 रन बना लिए हैं। 

12 Apr 20256:10:58 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहला पावरप्ले अपने नाम कर लिया है। पहले छह ओवर में बिना विकेट गंवाए टीम ने 61 रन बना लिए हैं। मार्करम 28 रन और पंत 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

12 Apr 20255:57:54 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: लखनऊ की धीमी शुरुआत

 लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही है। मार्करम के साथ पंत ओपनिंग करने आए हैं। तीन ओवर समाप्त हो गए हैं।  28 रन बन गए हैं। 

12 Apr 20255:25:10 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: गुजरात ने बनाए 180 रन

 गुजरात ने लखनऊ को 181 रन का लक्ष्य दिया। आखिरी ओवर में दो गेंद पर दो लगातार विकेट गिरे। 

12 Apr 20255:08:01 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: गुजरात का स्कोर 150 के पार

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स के चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। जोस बटलर को 16 के स्कोर पर आउट कर दिया है। गुजरात ने 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। 

12 Apr 20254:45:24 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: 7 रन के अंदर गिरे तीन विकेट

 गुजरात टाइटन्स ने 7 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए हैं। पहले गिल फिर साई और अब वॉशिंगटन सुंदर पवेलियन लौट गए हैं। रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट निकालकर टीम की वापसी करा दी है। शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए हैं। 

12 Apr 20254:41:41 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: रवि बिश्नोई ने लखनऊ को दिलाई दूसरी सफलता

 रवि बिश्नोई ने लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। सेट बल्लेबाज साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखाई। सुदर्शन ने 56 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं। 

12 Apr 20254:32:39 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

 गुजरात टाइटन्स का पहला विकेट गिर गया है। कप्तान शुभमन गिल 60 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट करवाया। जोस बटलर क्रीज पर आए हैं। पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई। 

12 Apr 20254:28:39 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: साई सुदर्शन का भी अर्धशतक

 गिल के बाद साई सुदर्शन का भी अर्धशतक पूरा हो गया है। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। 12 ओवर समाप्त हो गया है। गुजरात ने कोई भी विकेट नहीं खोया है और वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। 

12 Apr 20254:18:27 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: गिल का अर्धशतक

 शुभमन गिल ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, साई सुदर्शन अपने अर्धशतक के करीब हैं। 10 ओवर के बाद गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 103 रन बना लिए हैं। गिल 52 और सुदर्शन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

12 Apr 20253:43:56 PM
LSG vs GT Live Score: दूसरे ओवर में बने 13 रन

गुजरात टाइटंस का स्कोर दो ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसानके 19 रन रहा। शुभमन गिल (9) और साई सुदर्शन (10) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

12 Apr 20253:35:52 PM
LSG Vs GT Live Score: गुजरात की बैटिंग शुरू

पहली गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। गुजरात की तरफ से ओपन करने शुभमन गिल और साई सुदर्शन आए हैं। पहले ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 6/1 रहा।

12 Apr 20253:14:14 PM
LSG Vs GT Live Score: दोनों की प्लेइंग-11 में हुआ 1-1 बदलाव

लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि मिचेल मार्श आज मैच नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं हैं। उनकी जगह हिम्मत सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिला हैं। वहीं, गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने भी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई।

12 Apr 20253:13:38 PM
LSG Vs GT Live Score: लखनऊ-गुजरात की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ

12 Apr 20253:04:34 PM
LSG Vs GT Live: लखनऊ ने जीता टॉस, चुनी बॉलिंग

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने गुजरात के खिलाफ पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

12 Apr 20252:46:57 PM
LSG Vs GT Live Score: 3 बजे होगा टॉस

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 के 26वें मैच का टॉस अब से 15 मिनट बाद होना है। 

12 Apr 20252:32:04 PM
LSG Vs GT Live Score: लखनऊ के निकोलस पूरन के सिर सजी ऑरेंज कैप

निकोलस पूरन के सिर ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने पांच मैचों में अब तक 72 की औसत और 225 के स्ट्राइक रेट से 288 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 25 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। लखनऊ और गुजरात की टीम की तरफ से ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट में साई सुदर्शन (273 रन), मिचेल मार्श (265 रन) और जोस बटलर (202 रन) के साथ मौजूद है।

12 Apr 20252:19:24 PM
LSG Vs GT LIVE: ऋषभ पंत की फॉर्म पर होगी नजरें

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अब तक मौजूदा सीजन में 5 मैच खेलते हुए बल्ले से केवल 19 रन बनाए हैं। वह लगातार बल्ले से फ्लॉप नजर आए हैं। अब गुजरात के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में पंत से उम्मीद होगी कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में वापसी करें।

12 Apr 20252:01:37 PM
LSG Vs GT Live Score: 3 बजे उछलेगा टॉस का सिक्का

आईपीएल में आज डबल हेडर है और दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 3 बजे फेंका जाएगा।

12 Apr 20252:00:27 PM
LSG Vs GT Live Score: इकाना स्टेडियम में आईपीएल रिकॉर्ड
  • कुल खेले गए मैच- 88
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते- 49
  • बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते- 37
  • बेनतीजा- 2
  • मैच टाई-0
  • पहली पारी का औसत स्कोर- 165
12 Apr 20251:29:56 PM
LSG Vs GT Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

गुजरात और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में कुल 5 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 4 बार गुजरात की टीम ने जीत हासिल की है, केवल एक ही बार लखनऊ को जीत नसीब हुई।

12 Apr 20251:26:42 PM
LSG Vs GT Live Score: मैच से पहले गुजरात टाइटंस को लगा झटका

लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा। गुजरात की टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स चोट की वजह से अचानक अपने घर लौट आए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 अप्रैल को मैच में इंजर्ड हो गए थे।

12 Apr 20251:24:06 PM
LSG Vs GT Live Score: शानदार फॉर्म में है लखनऊ की टीम

लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2025 में 5 मैचों में से 3 मैचों में जीत, जबकि दो मैचों में हार का सामना किया है। लखनऊ की टीम ने अपने पिछले दोनों मैचों में मुंबई और केकेआर पर जीत दर्ज की है और अब उसकी नजर गुजरात को हराकर जीत की हैट्रिक पर होगी।

12 Apr 202512:20:18 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन

 साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

12 Apr 202512:19:49 PM
LSG vs GT IPL 2025 Live Score: लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन

 मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us