Women's Asia Cup 2026 के फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की जंग! आसान भाषा में समझें पूरा समीकरण
विमंस एशिया कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 3 मैचों के बाद विजेता का पता चल जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस एशिया कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 3 मैचों के बाद विजेता का पता चल जाएगा। 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम भी तय हो चुकी हैं। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान महिला टीम ने तो ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। थाइलैंड, हांगकांग चीन, यूएई और इंडोनेशिया विमंस टीम का सफर अब समाप्त हो गया है।
रविवार को होगा फाइनल
गुरुवार, 10 सितंबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम की टक्कर बांग्लादेश से होगी। वहीं शुक्रवार, 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। अगर भारत और पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में विजय प्राप्त करती हैं तो 13 सितंबर, रविवार को होने वाले फाइनल में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर महामुकाबला देखने को मिलेगा।
𝐓𝐡𝐞 𝐫𝐚𝐜𝐞 𝐢𝐬 𝐝𝐨𝐰𝐧 𝐭𝐨 𝐟𝐨𝐮𝐫 𝐧𝐨𝐰 🏆#DPWorldWomensAsiaCup2026 #BANWvUAEW #ACC pic.twitter.com/Rk7AdIZO4Z
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 8, 2026
भारत ने 7 विकेट से रौंदा था
एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज में जब भारत-पाकिस्तान की भिड़त हुई थी तो बाजी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने मारी थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फातिमा सना की कप्तानी वाली टीम 55 रन पर ढेर हो गई थी। 56 रन के टारगेट को भारतीया बेटियों ने 9वें ओवर में चेज कर लिया था और 7 विकेट से यह मुकाबला जीता था।
पहले भी हुई फाइनल में जंग
भारत और पाकिस्तान विमंस टीम पहले भी 2 बार एशिया कप के फाइनल में टकरा चुकी हैं। हालांकि, दोनों बार बाजी भारत की शेरनियों ने ही मारी है। एशिया कप 2021 के फाइनल में भारतीय महिला टीम 18 रन से और 2016 के फाइनल में 17 रन से जीती थी।
And with that ~ the group stage comes to an end! India, Sri Lanka, Bangladesh and Pakistan are through to the semis and the trophy is now within touching distance ⭐️
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 8, 2026
Who will get their hands on it? ✌️#DPWorldWomensAsiaCup2026 #ACC pic.twitter.com/zs3ngafj4n
भारत का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 में हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 18 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारतीय महिलाओं ने 15 मुकाबलों में बाजी मारी है। वहीं पाकिस्तान टीम 3 मैच ही जीत सकी है।
