विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli बूढ़े हो गए हैं! सफेद दाढ़ी वाली तस्वीर ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कन; संन्यास की अटकलें तेज?

Updated: Fri, 08 Aug 2025 04:31 PM (IST)

विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उनकी ...और पढ़ें

विराट कोहली की सफेद दाढ़ी में तस्वीर वायरल। फोटो- सोशल मीडिया
विराट कोहली की सफेद दाढ़ी में तस्वीर वायरल। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. सफेद दाढ़ी में नजर आए विराट कोहली
  2. लंदन में छुट्टियां मना रहा हैं विराट कोहली
  3. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आ सकते हैं विराट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। वह आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। इसमें वह सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

कहते हैं समय किसी का इंतजार नहीं करता। हाल ही में विराट कोहली की लंदन में एक फैन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय क्रिकेटर स्वेटशर्ट और काली टोपी पहने हुए तस्वीर के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर का सबसे आकर्षक पहलू कोहली की दाढ़ी थी। सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखाई दे रही है। इसमें काले रंग की बजाय सफेद बाल ज्यादा दिख रहे थे।

विराट कोहली का न्यू लुक वायरल

विराट कोहली का यह लुक देख फैंस ने उन्हें पहचान नहीं पाए। उनके इस लुक को देख फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास की तैयारी में हैं। हालांकि, उन्होंने युवराज सिंह के एक चैरिटी कार्यक्रम में एक फैन के सवाल के जवाब में संन्यास की अटकलों को खारीज कर दिया था।

संन्यास की अटकलों पर किया था मजाक

जुलाई में लंदन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने यूवी कैन फाउंडेशन के तहत एक चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में विराट कोहली भी मौजूद थे। यहां उन्होंने अपने फैसले के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी है। जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी रंगते हैं तो आपको पता चल जाता है कि यह आराम करने का समय है। उन्होंने संन्यास पर चुटकीले अंदाज में जवाब दिया था।

अक्टूबर-नवंबर में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं विराट 

बता दें कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वहीं, पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हाल ही में समाप्त हुए इंग्लैंड दौरे से पहले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब दोनों ही दिग्गज महज वनडे क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- आकाशदीप ने रोहित-विराट से सीखी बातों का किया खुलासा, अपनी कैंसर पीड़‍ित बहन की सबसे बड़ी खूबी भी बताई