विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 के बीच भारतीय स्‍टार ने किया संन्‍यास का एलान, पोस्‍ट शेयर कर तोड़ा फैंस का दिल

Published: Fri, 22 May 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है।

ऑलराउंडर विजय शंकर

ऑलराउंडर विजय शंकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। स्‍टार भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आइपीएल से संन्‍यास का एलान कर दिया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए संन्‍यास की घोषणा की। विजय ने अपने करयिर में 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। 

विजय ने की भावुक पोस्‍ट

विजय ने अपनी पोस्‍ट में लिखा, "हार्दिक धन्यवाद, क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद मैं हर स्तर पर और उच्चतम स्तर तक खेलने के लिए आभारी और धन्य महसूस करता हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गौरवपूर्ण और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और और अधिक क्रिकेट खेल सकूं।"

इन टीमों के लिए आईपीएल खेले

उन्‍होंने लिखा "मेरी आईपीएल टीमें गुजरात, हैदराबाद, चेन्‍नई और दिल्‍ली धन्यवाद! चारों ओर से मिले अनुभव और सीख ने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। टीएनसीए - अंडर 13, 15, 17, 19, 22, 25 और अंत में सीनियर पुरुष टीम, मैंने अपना अधिकांश जीवन यहीं बिताया है। हर कदम पर साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। इस बेहद खास टीम की कप्तानी की और इसके साथ कई ट्रॉफियां जीतीं। कई बाधाओं और चुनौतियों ने मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनाया।"

सभी टीमों का आभार

विजय ने लिखा, "त्रिपुरा टीम को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे कुछ और समय तक अपने सपने को साकार करने का मौका दिया। TNPL में मेरी टीमें - CSG, IDTT, SS। तमिलनाडु के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ इस खास टूर्नामेंट में खेलना मुझे बेहद पसंद आया। मेरी सबसे प्रतिष्ठित तमिलनाडु लीग टीमें - इंडियन बैंक, आईसीएफ, इंडिया सीमेंट्स और अब टेक सॉल्यूशंस- यहीं से सब कुछ शुरू हुआ और सालों से जारी है। यहां खेलने का अवसर मिलने के लिए मैं आभारी हूं।"

फेमली को दिया खास मैसेज

"सभी कोचों और सहायक कर्मचारियों को, फिजियो और प्रशिक्षकों को, मार्गदर्शकों और मेरे मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षक को, मैदान के खिलाड़ियों को, मीडिया और प्रेस में मेरे दोस्तों को, डॉक्टरों को और हर उस व्यक्ति को जिसने मेरी तारीफ की सभी का धन्‍यावाद। अंत में मेरे परिवार और दोस्तों को - शब्दों में उनका आभार व्यक्त करना मुश्किल है, लेकिन हर सुख-दुख में मेरा साथ देने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

करियर पर एक नजर

6 मार्च 2018 को श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले विजय ने अपने करयिर में 21 इंटरनेशनल मैच खेले। 9 टी20 इंटरनेशनल की 4 पारियों में उन्‍होंने 101 रन बनाए और 5 विकेट चटकाए। वहीं 12 वनडे की 8 पारियों में उनके नाम 223 रन और 4 विकेट हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें- 'CSK ने फैंस को दिया धोखा', श्रीकांत ने एमएस धोनी का नाम लेकर चेन्नई मैनजमेंट को लपेटा; सुनाई खरी-खोटी

यह भी पढ़ें- 'धोनी के फॉर्मूले पर आप नहीं जीत सकते', लगातार तीसरे साल CSK के फ्लॉप होने पर भड़के अश्विन; दे डाली बड़ी नसीहत