विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वीडन से बुरी हार के बाद ट्यूनीशिया के कोच की छुट्टी, पांच महीने बाद ही गई नौकरी

Updated: Tue, 16 Jun 2026 10:09 PM (IST)

फीफा विश्व कप में स्वीडन से 5-1 की करारी हार के बाद ट्यूनीशिया के कोच सबरी लमौची को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह फ्रांस के हर्वे रेनार्ड को टी ...और पढ़ें

ट्यूनीशिया के कोच की छुट्टी

ट्यूनीशिया के कोच की छुट्टी

HighLights

  1. स्वीडन से 5-1 की हार के बाद ट्यूनीशियाई कोच हटाए गए

  2. हर्वे रेनार्ड बने ट्यूनीशिया के नए फुटबॉल टीम के कोच

  3. लमौची टूर्नामेंट के बीच से हटाए जाने वाले पहले कोच

मोंटेरे, रॉयटर: फीफा विश्व कप में गत रविवार को मेक्सिको के मोंटेरे में स्वीडन के विरुद्ध 5-1 की करारी हार के बार ट्यूनीशिया के कोच सबरी लमौची को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह फ्रांस के ही हर्वे रेनार्ड को टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।

ट्यूनीशियाई फुटबॉल फेडरेशन (एफटीएफ) ने इस फैसले की जानकारी दी है। इस तरह लमौची इस टूर्नामेंट के बीच से कोच पद से हटाए जाने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।

इस साल ही मिला था काम

लमौची को इस जनवरी में ही 2028 तक के करार पर नियुक्त किया गया था। वह ऐसे समय में यह पद छोड़ रहे हैं जब शनिवार को जापान और 25 जून को नीदरलैंड्स के विरुद्ध ट्यूनीशिया के मैच होने हैं। लमौची के कार्यकाल में ट्यूनीशिया ने अपने पांच मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज की। इस टीम ने मार्च में हैती को 1-0 से हराया था।

वहीं इस महीने विश्व कप के दो वार्म-अप मैचों में उन्हें ऑस्ट्रिया से 1-0 और बेल्जियम से 5-0 से करारी शिकस्त मिली थी।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के सामने क्रोएशिया की कड़ी चुनौती, घाना भी उलटफेर को तैयार

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: कांगो की चुनौती से होगी रोनाल्डो और पुर्तगाल की शुरुआत