विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के सामने क्रोएशिया की कड़ी चुनौती, घाना भी उलटफेर को तैयार

Updated: Tue, 16 Jun 2026 08:30 PM (IST)

फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड का सामना क्रोएशिया से होगा, जबकि घाना और पनामा भी ग्रुप-एल में भिड़ेंगे। उज्बेकिस्तान कोलंबिया के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगा, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

विजयी शुरुआत की कोशिश में इंग्लैंड

विजयी शुरुआत की कोशिश में इंग्लैंड

HighLights

  1. इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच ग्रुप-एल का बड़ा मुकाबला

  2. घाना और पनामा भी ग्रुप-एल में भिड़ेंगे, उलटफेर की उम्मीद

  3. उज्बेकिस्तान कोलंबिया के खिलाफ करेगा ऐतिहासिक विश्व कप पदार्पण

एपी, अर्लिंग्टन (टेक्सास): फीफा विश्व कप 2026 में बुधवार को ग्रुप-एल के सबसे बड़े मुकाबले में इंग्लैंड का सामना क्रोएशिया से होगा। घाना और पनामा भी इसी समूह में हैं, ऐसे में इस मैच की विजेता टीम शुरुआती बढ़त हासिल कर नॉकआउट चरण की राह आसान कर सकती है।

इंग्लैंड ने विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीते और एक भी गोल नहीं खाया। कोच थॉमस ट्यूशेल के नेतृत्व में हैरी केन, जूड बेलिंघम और बुकायो साका जैसे सितारों से सजी टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

क्रोएशिया को फिर उलटफेर की उम्मीद

वहीं, 2018 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने वाली क्रोएशिया एक बार फिर उलटफेर की उम्मीद लगाए बैठी है। 40 वर्षीय दिग्गज लुका मोड्रिक अपने पांचवें और संभवतः अंतिम विश्व कप में टीम की अगुआई करेंगे। मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण मिडफील्ड की जंग होगी, जहां इंग्लैंड की तेज प्रेसिंग का सामना मोड्रिच और मातेओ कोवाचिच की अनुभवयुक्त जोड़ी से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला टूर्नामेंट की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

घाना का मुकाबला पमाना से

ग्रुप एल में ही बुधवार को अफ्रीकी जायंट्स घाना का सामना दक्षिण अमेरिकी टीम पनामा से होगा। पनामा को विश्व कप में अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है, जबकि घाना की टीम उलटफेर करने में माहिर मानी जाती है। घाना की टीम विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष पर रहते हुए मुख्य दौर में पहुंची है।

हालांकि टीम को विश्व कप में करिश्माई मोहम्मद कुदूस की कमी खलेगी, जो चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में उसे मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले एंटोइन सेमेन्यो से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं पनामा की टीम दूसरी बार विश्व कप में खेल रही है। बीते कुछ वर्षों में उसने कमाल का प्रदर्शन किया है।

यादगार पदार्पण करने उतरेगा उज्बेकिस्तान

उज्बेकिस्तान पहली बार विश्व कप के मंच पर कदम रखेगा जब उसका सामना ग्रुप के के पहले मैच में कोलंबिया से होगा, यह मुकाबला खेल के सबसे बेहतरीन डिफेंडरों में से एक के मार्गदर्शन में पदार्पण कर रहे खिलाड़ियों और खोए हुए समय की भरपाई करने की कोशिश कर रही दक्षिण अमेरिकी टीम के बीच होगा। उज्बेकिस्तान के लिए बुधवार का मैच देश के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा पल है।

एशियाई क्वालीफाइंग में कई सालों तक हारने के बाद, उन्होंने आखिरकार एशियाई क्वालीफाइंग ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करके विश्व कप में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: कांगो की चुनौती से होगी रोनाल्डो और पुर्तगाल की शुरुआत

यह भी पढ़ें- एक मैच ने बदल दी वोजिंहा की जिंदगी, हजार से लाखों में पहुंचे केप वर्डे के गोलकीपर के फॉलोअर्स