विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है वो दुनिया का इकलौता बॉलर... जिसने बल्ले से तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, निशाने पर हैं जैक कैलिस

Updated: Fri, 18 Oct 2024 04:48 PM (IST)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान टिम साउदी ने भारत के खिलाफा 65 रन की पारी खेलकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। साउदी ने अपनी 65 रन की पारी के दौरान 5 चौके ...और पढ़ें

टिम साउदी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड।
टिम साउदी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड।

HighLights

  1. टिम साउदी ने खेली 65 रन की पारी
  2. अर्धशतकीय पारी के दौरान जड़े चार सिक्स
  3. वीरेंद्र सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने मजबूत पकड़ बना ली है। कीवी ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 402 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने शतकीय पारी खेली तो पूर्व कप्तान टिम साउदी ने अर्धशतक जड़ा। टिम साउदी ने 65 रन की पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अपनी इस 65 रन की पारी के दौरान टिम साउदी ने पांच चौके और 4 छक्के जड़े। इन चार छक्कों की मदद से साउदी सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने के मामले में सातवें स्थान पर थे। भारत के खिलाफ 4 छक्के जड़कर उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 91वें सिक्स उड़ाए थे। टिम साउदी अब सहवाग से आगे निकल गए हैं। टिम साउदी इन चार सिक्स की मदद से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। साउदी के नाम अब 93 सिक्स हो गए हैं।

भारत के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान टिम साउदी। फोटो- BCCI

इससे पहले ब्रायन लारा को छोड़ा था पीछे

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में टिम साउदी ने 10 रन की पारी में एक सिक्स जड़ा था। इस एक छक्के की मदद से टिम साउदी ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया था। साउदी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक लगाने के मामले में 7वें पायदान पर पहुंच गए थे। साउदी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 89 सिक्स दर्ज थे। ब्रायन लारा 88 सिक्स लगाकर 8वें स्थान पर काबिज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी

  • बेन स्टोक्स- 131
  • ब्रैडन मैकुलम- 107
  • एडम गिलक्रिस्ट- 100
  • क्रिस गेल- 98
  • जैक कैलिस- 97
  • टिम साउदी- 93
  • वीरेंद्र सहवाग- 91
  • रोहित शर्मा- 88
  • ब्रायन लारा- 88

जैक कैलिस हैं अब निशाने पर

टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर बल्लेबाज जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ने से महज चार हिट दूर हैं। साउदी अगर भारत के खिलाफ दूसरी पारी में पांच हिट जड़ते हैं तो वह जैक कैलिस को भी पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच सकते हैं।

रोहित शर्मा ने ब्रायन लारा की बराबरी

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स मारने की लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अपनी 52 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक सिक्स जड़ा। इसकी मदद से रोहित ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित के नाम अब कुल 88 सिक्स हो गए हैं।

यह भी पढे़ं- न्यूजीलैंड हारी फिर भी Tim Southee ने रचा इतिहास, ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे; निशाने पर सहवाग का रिकॉर्ड

यह भी पढे़ं- न्‍यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले Tim Southee ने छोड़ी कप्‍तानी; जानें अगले कैप्‍टन का नाम