विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका की वनडे और T20 टीम घोषित; चोट के बाद लौटे कप्तान कुसल मेंडिस

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:35 PM (IST)

इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका ने वनडे और टी20 टीम का एलान किया है। चोट से उबरकर कुसल मेंडिस कप्तान ...और पढ़ें

श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने टीम का एलान कर दिया है। चोट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहने वाले कुसल मेंडिस की वापसी हुई है। वे वनडे और टी20 टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। टीम में स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को भी शामिल किया गया है। वे वनडे और टी20 दोनों ही टीम का हिस्सा हैं।

श्रीलंका को इंग्लैंड का दौरा सितंबर में करना है। इसमें तीन वनडे और उतने ही टी20 मैच खेले जाने हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चोट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे, अब इंग्लैंड दौरे पर वापसी करेंगे। इसमें सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका का नाम भी शामिल है। निसंका को वनडे और टी20 के स्क्वाड में शामिल किया गया है।

कुसल मेंडिस करेंगे कप्तानी

कुसल मेंडिस श्रीलंका की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वे वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं लेकिन इससे पहले वे चोट से जूझ रहे थे। इस वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे। श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है। टीम में दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा और इशान मलिंगा जैसे पेसर्स शामिल हैं, जो इंग्लैंड को उनके घर में चुनौती देंगे। इसके अलावा हसरंगा, तीक्ष्णा जैसे स्पिनरों को भी टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका टी20 सीरीज का शेड्यूल-

  • पहला टी20 - 15 सितंबर 2026, साउथैंप्टन
  • दूसरा टी20 - 17 सितंबर 2026, कार्डिफ
  • तीसरा टी20 - 19 सितंबर 2026, मैनचेस्टर

इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका वनडे सीरीज का शेड्यूल-

  • पहला वनडे - 22 सितंबर 2026, चेस्टर ले स्ट्रीट
  • दूसरा वनडे - 24 सितंबर 2026, लीड्स
  • तीसरा वनडे - 27 सितंबर 2027, लंदन, केनिंग्टन ओवल

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कमिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंता चमीरा, इशान मलिंगा, दुनिथ वेलालेज, लहिरू उदारा, थरिंदू रथनायके, नुवान तुषारा, बिनूरा फर्नांडो।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कमिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंता चमीरा, इशान मलिंगा, दुनिथ वेलालेज, पवन रथनायके, सचिंदु कोलंबेज, असिता फर्नांडो, दिलशान मधुशंका।

यह भी पढ़ें- तिलक वर्मा की कप्तानी पारी से साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को रौंदा, अब वैभव सूर्यवंशी की टीम से होगी खिताबी टक्कर

यह भी पढ़ें- IND W vs HKC W: एशिया कप में भारत का दूसरा मुकाबला हांगकांग से, बिना पैसे खर्च किए कहां और कैसे देखें Live Match?