विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणजी ट्रॉफी में गरजा रिंकू सिंह का बल्ला, टी20 से बाहर हुए तो फर्स्ट क्लास शतक लगाकर खटखटाया टेस्ट टीम का दरवाजा

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:22 PM (IST)

रिंकू सिंह ने 10वां फर्स्ट क्लास शतक लगाकर टेस्ट टीम में जगह के लिए दावेदारी ठोकी है।

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला रणजी ट्रॉफी में गरजा है। रिंकू ने बिहार के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। रिंकू के शानदार शतकीय पारी की वजह से पहला दिन उत्तर प्रदेश के नाम रहा।

रिंकू ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक ठोका। रिंकू लगातार रेड बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। रिंकू पिछले कुछ समय ये टी20 टीम में अपनी जगह पुख्ता करने में नाकामयाब रहे हैं। मगर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में वो अपने प्रदर्शन से भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

रिंकू और माधव की जबरदस्त साझेदारी

राजगीर में बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूपी ने 85 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक और रिंकू सिंह के बीच ऐतिहासिक साझेदारी हुई।

रिंकू के अलावा माधव ने भी शानदार शतक ठोका। दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 202 रन जोड़े। माधव 124 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं रिंकू 109 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। यूपी ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए हैं।

इससे पहले अभिषेक गोस्वामी, कप्तान आर्यन जुयाल और करन शर्मा, तीनों ही 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बिहार की ओर से सूरज कश्यप ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 27 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि अमोद यादव को एक सफलता मिली।

रिंकू का फर्स्ट क्लास में शानदार रिकॉर्ड

रिंकू पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम में अच्छा करने के बावजूद अंदर-बाहर होते रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने प्रदर्शन से टेस्ट टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की जगह के लिए दावा ठोका है।

रिंकू रेड बॉल क्रिकेट में भी लगातार अच्छा करते हुए आ रहे हैं। रिंकू के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो, उन्होंने 54 मैचों में अब तक 3800 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का औसत लगभग 59 का रहा है।

रिंकू ने अपने करियर में 10 शतक के अलावा 23 अर्धशतक भी ठोके हैं। रिंकू अगर ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो, जल्द ही वो टी20 की बजाय टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I Live Score: भारत को लगा छठा झटका, नितीश रेड्डी हुए आउट

यह भी पढ़ें- AFG vs BAN: रहमत शाह के ऐतिहासिक शतक पर भारी पड़े शांतो-रहीम, अबु धाबी टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश ने कसा शिकंजा