विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणजी ट्रॉफी 2026-27 का रोमांच कल से शुरू, राहुल-जायसवाल और जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों का लगेगा मेला

Published: Sat, 10 Oct 2026 06:59 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी का 2026-27 सत्र रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें भारतीय क्रिकेटरों की मौजूदगी टूर्नामेंट का महत्व बढ़ाएगी।

रणजी ट्रॉफी 2026-27

रणजी ट्रॉफी 2026-27

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी का 2026-27 सत्र रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें भारतीय क्रिकेटरों की मौजूदगी टूर्नामेंट का महत्व बढ़ाएगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह कोई और चौंकाने वाला विजेता दे पाती है या नहीं। जम्मू-कश्मीर ने इस प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट में सबको चौंकाते हुए 2025-26 का खिताब जीता था। उन्होंने आठ बार की चैंपियन और स्टार खिलाड़ियों से सजी कर्नाटक की टीम को हराया था।

टूर्नामेंट के सभी मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। इस बार जम्मू-कश्मीर को यह अच्छी तरह पता होगा कि खिताब का बचाव करना कहीं ज्यादा मुश्किल होगा, क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके विरुद्ध बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगी।

मुंबई, कर्नाटक, बंगाल, दिल्ली, सौराष्ट्र और विदर्भ जैसी पारंपरिक दिग्गज टीमों के साथ-साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड और महाराष्ट्र जैसी हाल ही में उभरी टीमें भी 27 फरवरी, 2027 को खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। इन टीमों में कई भारतीय खिलाड़ी भी घरेलू सर्किट में खेलते हुए दिखाई देंगे, जो आम तौर पर कम ही देखने को मिलता है।

इनमें केएल राहुल (कर्नाटक), वॉशिंगटन सुंदर (तमिलनाडु), रवींद्र जडेजा (सौराष्ट्र), यशस्वी जायसवाल (मुंबई) और रजत पाटीदार (मध्य प्रदेश) जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी इस सीजन की रणजी ट्रॉफी में पूरी तरह या कुछ मैचों के लिए खेलते हुए दिखेंगे। टूर्नामेंट में बड़े खिलाड़ियों के निजी लक्ष्य भी अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छे नतीजों के अलावा इस टूर्नामेंट में बड़े खिलाड़ियों केमें अपने निजी मकसद भी हैं।

जैसे राहुल और जायसवाल के लिए, न्यूजीलैंड के विरुद्ध दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जाने से पहले लाल गेंद क्रिकेट में कुछ कीमती समय बिताने का यह एक मौका होगा। वहीं वॉशिंगटन भारत की टेस्ट टीम में संभावित चयन से पहले अपनी गेंदबाजी कौशल को बेहतर बनाने के लिए उत्सुक होंगे, जैसा कि वेस्टइंडीज के विरुद्ध चल रही टी-20 सीरीज से उनके हटने से संकेत मिलता है।

इसके अलावा मोहम्मद शमी जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं, जो कुछ समय से भारतीय टीम से दूर रहे हैं। ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी दावेदारी ठोकेंगे। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम में भुवनेश्वर कुमार की हालिया वापसी से राष्ट्रीय टीम में उनकी स्थिर वापसी की और उम्मीदें बढ़ सकती हैं।

 

 

प्रभावित करना चाहेंगे युवा क्रिकेटर

इस टूर्नामेंट से कई युवा खिलाड़ी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके बड़े अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए उत्सुक होंगे। किशोर प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी ने बिहार को विश्व क्रिकेट के नक्शे पर मजबूती से स्थापित किया है और अब, साकिबुल गनी जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी राज्य पर बने इस नए फोकस का लाभ उठाना चाहेंगे।

टीमों की बात करें तो झारखंड चुपचाप कुछ बेहतरीन बल्लेबाजी प्रतिभाओं का केंद्र बन गया है। इसमें कुमार कुशाग्र, अनुकूल राय, शिखर मोहन, विराट सिंह और शरणदीप सिंह शामिल हैं। वहीं युवा गेंदबाजों में तमिलनाडु के गुरजापनीत सिंह, हर्ष दुबे (विदर्भ), त्रिपुरना विजय (तेलंगाना), जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश) आदि चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिए उत्सुक होंगे।

यह भी पढ़ें- 'उसके सेलेक्शन से मुझे कोई...', भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर मोहम्मद शमी का तीखा रिएक्शन

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए रवींद्र जडेजा का खास प्लान, रणजी ट्रॉफी में करेंगे धार तेज