विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उसके सेलेक्शन से मुझे कोई...', भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर मोहम्मद शमी का तीखा रिएक्शन

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:36 PM (IST)

मोहम्मद शमी ने भुवनेश्वर की वापसी पर बड़ा बयान दिया है. भुवी टीम में चार साल बाद लौटे हैं।

मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार

मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी हुई। वहीं, मोहम्मद शमी अभी भी टीम में कमबैक करने में नाकामयाब रहे हैं। शमी ने रेवस्पोर्ट्ज को दिए गए इंटरव्यू में भुवी की वापसी पर तीखा बयान दिया है।

शमी का कहना है कि भुवी के सेलेक्शन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बताया कि उन्हें जब भी मौका मिलेगा, वो अपना बेस्ट ही देंगे। बता दें कि शमी आखिरी बार भारत के लिए साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे।

मैं भारत के लिए नहीं खेला तो, मेरा नुकसान नहीं- शमी

36 साल के शमी ने कहा कि भूवी को भारत के लिए खेलना का मौका मिला है, ये अच्छी बात है। शमी ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि अगर उन्हें दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है तो, इसमें उनका नहीं है।

शमी ने कहा, "भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, यह उनके लिए अच्छी बात है, मगर इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, जहां भी मुझे खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट दूंगा। इस समय, मेरा फोकस रणजी मैच पर है। मेरे साथ ये चीज दो-तीन सालों से हो रही है। मैंने बंगाल के लिए अच्छा किया है और फिट भी रहा हूं। अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो इसमें मेरा नुकसान नहीं है।"

फिटनेस का हवाला देकर टीम से बाहर रखे गए शमी

शमी ने पिछले कुछ समय में घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद, उन्हें भारतीय टीम में दोबारा मौका नहीं मिला। उस समय चीफ सेलेक्टर की भूमिका निभा रहे अजीत अगरकर ने बार-बार शमी की खराब फिटनेस को हवाला देते हुए बाहर रखा था।

शमी की जगह भारत हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा गेंदबाजों को लगातार मौका दे रहा है। बात करें भुवी की तो, वो साल 2022 के बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। भुवी ने पिछले दो सालों में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें मिला। वहीं शमी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे। हालांकि, भुवी की वापसी के बाद शमी के लौटने की उम्मीद और बढ़ गई। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में चयनकर्ता शमी पर भरोसा जताते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- '17वें ओवर में कुलदीप को गेंद थमाना...', 250 रन न बचा पाने पर भड़के सुनील गावस्कर; इस गलती को बताया हार की वजह

यह भी पढ़ें- 'मुझे भारतीय बॉलिंग के भविष्य की चिंता', अश्विन ने कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति को बताया औसत; खड़े किए बड़े सवाल